Saturday, October 17, 2026
Google search engine
Homeराज्यदिल्लीराहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट तैयार,...

राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, 26 अक्टूबर को होगी सुनवाई

नई दिल्ली
 लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर एक गर्भवती महिला पत्रकार ने धक्का देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पहले मामला पुलिस के पास पहुंचा। अब इस पर सुप्रीम कोर्ट भी सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। शीर्ष अदालत ने कहा कि 26 अक्टूबर को तीन महीने की गर्भवती महिला पत्रकार की अर्जी पर सुनवाई करेगा। महिला पत्रकार का आरोप है कि 12 अक्टूबर को विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च में राहुल गांधी ने उन्हें धक्का दिया था। इसे लेकर बीजेपी ने कांग्रेस नेता पर जमकर हमला किया था।

26 को सीजेआई बेंच करेगी सुनवाई
महिला पत्रकार ने बताया कि 12 अक्तूबर को राहुल गांधी चुनाव आयोग की मतदाता सूची (इलेक्टोरल रोल) से जुड़ी प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिका दाखिल करने के लिए विपक्ष के मार्च का नेतृत्व कर रहे थे। इसी दौरान राहुल गांधी ने उन्हें धक्का दिया। इस संबंध में महिला पत्रकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, जिस पर शुक्रवार को अदालत एक अंतरिम आवेदन को 26 अक्टूबर को सूचीबद्ध करने के लिए सहमत हो गया।

महिला पत्रकार ने लगाया है ये आरोप
महिला पत्रकार का आरोप है कि ये पूरा घटनाक्रम सर्वोच्च कोर्ट की रजिस्ट्री के अंदर हुआ। इसी दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन्हें धक्का दिया था। वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया ने इस आवेदन को सूचीबद्ध करने की मांग की थी। साथ ही यह स्पष्ट करने को कहा कि क्या कोर्ट ने इससे जुड़े मामलों में नोटिस जारी किया है। भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने कहा कि आवेदन को 26 अक्टूबर को सूचीबद्ध किया जाएगा।

सीजेआई सूर्यकांत ने क्या कहा
जब गौरव भाटिया ने इस बात पर अनिश्चितता जताई कि क्या उस मामले में नोटिस जारी किया गया है जिसका जिक्र उन्होंने गुरुवार को सर्वोच्च कोर्ट के सामने किया था। इस पर CJI सूर्यकांत ने स्पष्ट किया कि सभी मामलों में नोटिस जारी कर दिया गया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments