Sunday, October 11, 2026
Google search engine
Homeराज्यपंजाबDiwali 2026: पंजाब सरकार का बड़ा फैसला! त्योहार से पहले कर्मचारियों को...

Diwali 2026: पंजाब सरकार का बड़ा फैसला! त्योहार से पहले कर्मचारियों को ₹10,000 एडवांस देने की तैयारी

चंडीगढ़.

पंजाब सरकार दिवाली से पहले अपने ग्रुप-डी कर्मचारियों को 10 हजार रुपये का ब्याज मुक्त त्योहार अग्रिम देगी। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शनिवार को इसकी घोषणा की। सरकार के इस फैसले से राज्य के करीब 34,604 कर्मचारियों को लाभ मिल सकेगा।

कर्मचारी त्योहार मनाने के लिए यह राशि अग्रिम के रूप में ले सकेंगे और इसके लिए उन्हें कोई ब्याज नहीं देना होगा। वित्त मंत्री ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में इस योजना के लिए 20 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। हालांकि, यदि सभी पात्र कर्मचारी इस सुविधा का लाभ उठाते हैं तो सरकार पर कुल 34.60 करोड़ रुपये से अधिक का खर्च आएगा।

छह नवंबर तक निकालनी होगी राशि
सरकार ने कर्मचारियों को दिवाली से पहले अग्रिम राशि उपलब्ध कराने के लिए छह नवंबर, 2026 तक कोषागार से पैसा निकलवाने की अनुमति दी है। इस राशि की वसूली पांच समान मासिक किस्तों में की जाएगी। कर्मचारियों के वेतन से कटौती दिसंबर 2026 से शुरू होगी। यानी 10 हजार रुपये के अग्रिम की प्रत्येक किस्त दो हजार रुपये होगी।

कर्मचारी कल्याण के लिए उठाया कदम
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार अपने कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। त्योहार अग्रिम देने का उद्देश्य ग्रुप-डी कर्मचारियों को दिवाली के अवसर पर अपने परिवारों के साथ खुशियां मनाने में आर्थिक मदद देना है। सरकार ने इसे कर्मचारियों के हित में उठाए गए वित्तीय कदमों की कड़ी का हिस्सा बताया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments