Wednesday, October 7, 2026
Google search engine
Homeलाइफस्टाइलखाना खजानाआंवला खाने के नए तरीके सीखें, इन 5 टेस्टी डिशेज को घर...

आंवला खाने के नए तरीके सीखें, इन 5 टेस्टी डिशेज को घर पर बनाना है बेहद आसान

आंवला सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है और सर्दियों में कई लोग इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं. आमतौर पर आंवले से अचार, मुरब्बा और चटनी बनाई जाती है लेकिन इसका इस्तेमाल सिर्फ इन्हीं चीजों तक सीमित नहीं है. देश के अलग-अलग हिस्सों में आंवले से कई तरह की टेस्टी डिश भी तैयार की जाती हैं, जिनका स्वाद आम व्यंजनों से काफी अलग होता है. अगर आप भी आंवले से कुछ नया और टेस्टी बनाना चाहते हैं तो ये 5 टेस्टी डिश ट्राई कर सकते हैं. इनका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि एक बार खाने के बाद आप इन्हें बार-बार बनाना पसंद करेंगे.

निलिकाई साधम (Nellikai Sadam)
निलिकाई साधम साउथ इंडियन डिश है, जिसे खासतौर पर तमिलनाडु में पसंद किया जाता है. इसे पके हुए चावल, ताजे आंवले और कुछ मसालों की मदद से तैयार किया जाता है. इसका स्वाद हल्का खट्टा और मसालेदार होता है. अगर आप रोज के चावल से कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो यह बढ़िया ऑप्शन हो सकता है.

आंवला तंबुली (Amla Tambuli)
आंवला तंबुली कर्नाटक की पारंपरिक डिश है. इसे आंवले के साथ दही या छाछ, नारियल और हल्के मसालों से तैयार किया जाता है. इसका स्वाद हल्का खट्टा और काफी रिफ्रेशिंग होता है. इसे आमतौर पर गर्म चावल के साथ खाया जाता है.

आंवला नू शाक (Amla Nu Shaak)
अगर आपको गुजराती खाने का खट्टा-मीठा स्वाद पसंद है तो आंवला नू शाक ट्राई कर सकते हैं. इसे आंवले, गुड़ और कुछ मसालों के साथ बनाया जाता है. इसमें खट्टे, मीठे और हल्के तीखे स्वाद का अच्छा कॉम्बिनेशन मिलता है. इसे रोटी या चावल के साथ खाया जा सकता है.

निलिकाई रसम (Nellikai Rasam)
निलिकाई रसम आंवले से बनने वाला एक टेस्टी साउथ इंडियन सूप है. इसे आंवले, मसालों और कुछ दूसरी चीजों के साथ तैयार किया जाता है. इसका स्वाद हल्का खट्टा, मसालेदार और चटपटा होता है. इसे आप खाने के साथ सूप की तरह पी सकते हैं या गर्म चावल के साथ भी सर्व कर सकते हैं.

उसिरीकाया पचड़ी (Usirikaya Pachadi)
उसिरीकाया पचड़ी आंध्र प्रदेश की लोकप्रिय चटनी है. इसे आंवले, मिर्च, मसालों और तेल के साथ तैयार किया जाता है. इसका स्वाद खट्टा, तीखा और चटपटा होता है. इसे गर्म चावल और घी के साथ सर्व किया जाता है.

तो अगर आप आंवले को सिर्फ अचार या मुरब्बे तक सीमित रखते हैं तो इस बार इन डिशेज को भी ट्राई कर सकते हैं. आंवले का खट्टा स्वाद इन सभी व्यंजनों को एक अलग ट्विस्ट देता है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments