Friday, October 2, 2026
Google search engine
Homeराज्यपंजाब‘खेडां वतन पंजाब दियां’ सीजन-4 की शुरुआत, मैदान में उतरे खिलाड़ी

‘खेडां वतन पंजाब दियां’ सीजन-4 की शुरुआत, मैदान में उतरे खिलाड़ी

मोहाली.

‘खेडां वतन पंजाब दियां’ सीजन-4 के तहत खेल मुकाबलों का आगाज शुक्रवार को सेक्टर-78 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुआ। इस अवसर पर फेंसिंग मुकाबले में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गुंजन और रिद्धि के बीच मुकाबला हुआ।

बास्केटबॉल समेत कई अन्य खेलों के मुकाबले भी शुरू हुए। काफी संख्या में खिलाड़ी पहुंचे हुए हैं। दर्शक भी उत्साह बढ़ा रहे हैं। उद्घाटन मौके पर मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह और डेराबस्सी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा विशेष रूप से मौजूद रहे। विधायकों ने विभिन्न खेलों में हिस्सा लेने पहुंचे खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका परिचय लिया। विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि पंजाब में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

पिछले चार वर्षों में खेलों को प्राथमिकता देते हुए खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के तहत विभिन्न खेलों के मुकाबले करवाए जा रहे हैं, जिससे युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments