Friday, October 2, 2026
Google search engine
Homeखेलश्रीलंका-बांग्लादेश मैच रद्द हुआ तो कौन जीतेगा ब्रॉन्ज मेडल? Asian Games में...

श्रीलंका-बांग्लादेश मैच रद्द हुआ तो कौन जीतेगा ब्रॉन्ज मेडल? Asian Games में बदला नियम

नई दिल्ली
एशियन गेम्स 2026 में बारिश के कारण कई खेलों पर असर पड़ा है। इससे सबसे ज्यादा प्रभाव क्रिकेट पर हुआ है। बारिश के कारण कोई भी क्वार्टरफाइनल नहीं खेला जा सका। भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश और पाकिस्तान की टीमें बिना कोई मैच खेले ही सेमीफाइनल में पहुंच गईं। अब तक एशियन गेम्स 2026 में 12 क्रिकेट मैच हुए हैं। इनमें से सिर्फ 5 ऐसे रहे हैं, जिनमें बारिश के कारण सीधा असर नहीं हुआ है। चारों क्वार्टर फाइनल से पहले ग्रुप स्टेज के मुकाबलों में भी बारिश ने खलल डाला था। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच सेमीफाइनल मैच भी बारिश के कारण 13 ओवर का ही हुआ था।

जापान में बारिश का कोई भरोसा नहीं है। ऐसे में इस इवेंट के बॉन्ज और गोल्ड मेडल मैच भी बारिश की भेंट चढ़ सकते हैं। हालांकि, अब बारिश होने पर कम रैंकिंग वाली टीम को नुकसान नहीं होगा, जैसा कि क्वार्टर फाइनल में हुआ था।

बारिश होने पर किसे मिलेगा मेडल?
बारिश होने पर दोनों टीमों को मेडल दे दिया जाएगा। इस स्थिति में क्रिकेट में बांग्लादेश और श्रीलंका दोनों टीमों को ब्रॉन्ज मेडल मिलेगा। हालांकि, ऐसा कोई फैसला लेने से पहले मैच के अधिकारी पूरे कोशिश करेंगे कि कम से कम 5 ओवर का मैच हो जाए। जापान की पिच भी बहुत बेहतर नहीं हैं। ऐसे में कम ओवर का मैच होने पर भी बल्लेबाजों के लिए बड़े शॉट लगाना आसान नहीं होगा।

फाइनल में होंगे 2 गोल्ड मेडल
एशियन गेम्स के नए नियमों के अनुसार अगर फाइनल में बारिश हो जाती है तो भारत और पाकिस्तान दोनों टीमों को गोल्ड मेडल दे दिया जाएगा। मजेदार बात यह है कि इस स्थिति में किसी भी टीम को सिल्वर मेडल नहीं मिलेगा। हालांकि, भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में बेहद मजबूत नजर आई है और 5 ओवर का मैच होने पर भी गोल्ड मेडल आसानी से अपने नाम करने की क्षमता रखती है। श्रीलंका के खिलाफ मैच में भारत ने अपना दबदबा दिखाया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments