Friday, October 2, 2026
Google search engine
Homeराज्यछत्तीसगढ़शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव होंगे मुख्य अतिथि, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी...

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव होंगे मुख्य अतिथि, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा करेंगी अध्यक्षता

रायपुर

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा 2 अक्टूबर को राज्य स्तरीय सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा, रायपुर में आयोजित होगा।

सर्वधर्म प्रार्थना सभा के माध्यम से महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों और विचारों का स्मरण करते हुए समाज में शांति, प्रेम, भाईचारा, सद्भाव और एकता का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों के प्रति आदर और आपसी सौहार्द की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री एवं भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष  गजेन्द्र यादव होंगे। राज्यसभा सांसद एवं भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ की प्रदेश उपाध्यक्ष  लक्ष्मी वर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी।

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त  इंद्रजीत सिंह खालसा ने नागरिकों से कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति प्रदान कर सर्वधर्म समभाव, शांति और राष्ट्रीय एकता के संदेश को सशक्त बनाने की अपील की है।उल्लेखनीय है कि 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई जाती है। दोनों महान विभूतियों के जीवन से सत्य, अहिंसा, सादगी, सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा मिलती है। इसी भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments