Sunday, September 27, 2026
Google search engine
Homeदेशबच्चे पर उड़ाए 500 के नोट, गहनों की भी दिखाती थी झलक;...

बच्चे पर उड़ाए 500 के नोट, गहनों की भी दिखाती थी झलक; अब घर से सोना-कैश चोरी

चेन्नई
तमिलनाडु की एक महिला यूट्यबूर मधुमिता को डेली लाइफ व्लॉग में शो बाजी करना महंगा पड़ गया। यूट्यूबर व्लॉग्स में जमकर गहनों और कैश को दिखाती थी। अब उसके घर से करीब 944 ग्राम सोने और कैश की चोरी हो गई है। पुलिस को संदेह है कि चोरों ने यूट्यूबर के सोशल मीडिया वीडियो देखकर चोरी की योजना बनाई थी। चोरी की घटना के बाद मधुमिता के पुराने वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, तमिलनाडु के नागरकोइल की रहने वाली मधुमिता यूट्यूब पर डेली लाइफ से जुड़े व्लॉग्स और रील बनाती हैं। हाल ही में उन्होंने कई वीडियो पोस्ट किए थे, जिनमें वह अपने परिवार की संपत्ति और गहनों का प्रदर्शन कर रही थीं। एक वायरल वीडियो में वह अपने छोटे बच्चे पर 500 रुपये के नोट बरसाती नजर आई थीं। इसके अलावा, उन्होंने हर महीने सोने के गहने खरीदने की बात भी कही थी। पुलिस के मुताबिक, मधुमिता अपने परिवार के साथ तिरुनेलवेली की छोटी यात्रा पर गई थीं। घर लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था और अलमारी में रखे सोने के गहने गायब थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साक्ष्य जुटाने के लिए फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों और फॉरेंसिक टीम को मौके पर भेजा गया है। पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही सोशल मीडिया गतिविधियों की भी जांच कर रही है, ताकि आरोपियों का पता लगाया जा सके।

सोशल मीडिया पर जानकारी देना पड़ सकता है भारी
सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी, घर, कीमती सामान और आर्थिक स्थिति से जुड़ी जानकारी साझा करना कई बार भारी पड़ सकता है। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जहां सोशल मीडिया पोस्ट, वीडियो या ऑनलाइन दोस्ती के जरिए अपराधियों को पीड़ितों के बारे में अहम जानकारी मिली। जून 2026 में मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक महिला यूट्यूबर के घर से लाखों रुपये के आभूषण और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया था। पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए वीडियो के जरिए चोरों तक घर और वहां मौजूद कीमती सामान से जुड़ी जानकारी पहुंचने की बात सामने आई थी। इससे पहले 2018 में बेंगलुरु में भी सोशल मीडिया पोस्ट के बाद चोरी का मामला सामने आया था। एक महिला द्वारा फेसबुक पर की गई पोस्ट के बाद उसके घर में करीब पांच लाख रुपये के आभूषण और नकदी चोरी हो गई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments