Saturday, September 26, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedUP Police भर्ती 2025: PET के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

UP Police भर्ती 2025: PET के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

लखनऊ
पुलिस में 32,679 सिपाही नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने वेबसाइट पर लिंक जारी कर प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध करा दी है।

पीईटी एक अक्तूबर से शुरू होगी। इसमें वही अभ्यर्थी शामिल होंगे, जो शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) और दस्तावेज सत्यापन में सफल हुए हैं। अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन संख्या और जन्म तिथि दर्ज कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों को निर्धारित केंद्र पर तय समय पर पहुंचना होगा। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में परेशानी होने पर अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 08064526226 पर संपर्क कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments