Friday, September 25, 2026
Google search engine
Homeलाइफस्टाइलखाना खजानाबिना प्याज-लहसुन बनाएं चीजी राजमा बर्गर, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर प्रोटीन

बिना प्याज-लहसुन बनाएं चीजी राजमा बर्गर, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर प्रोटीन

बर्गर का नाम सुनते ही बच्चों से लेकर बड़ों तक के मुंह में पानी आ जाता है. लेकिन अगर आप प्याज-लहसुन नहीं खाते हैं, तो बाहर मिलने वाले बर्गर में आपके लिए ऑप्शन काफी कम हो जाते हैं. क्योंकि बाजार वाले बर्गर में प्याज-लहसुन पड़ती है. ऐसे में क्या किया जाए? क्यों न घर पर ही एक ऐसा टेस्टी और चीजी बर्गर तैयार किया जाए, वो भी राजमा से. जी हां, प्रोटीन से भरपूर राजमा से आप टेस्टी और हेल्दी बर्गर बना सकते हैं, जिसमें न प्याज होगा और न लहसुन, फिर भी इसका स्वाद किसी कैफे या बड़े फूड ब्रांड के बर्गर से कम नहीं लगेगा.

अगर आपको घर पर झटपट कुछ ऐसा बनाना है जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आए, तो ये बिना प्याज-लहसुन वाला राजमा बर्गर जरूर ट्राई किया जा सकता है. चलिए जानते हैं कैसे आप अपने बच्चों को बर्गर के रूप में प्रोटीन से भरपूर हेल्दी चीज आसानी से खिला सकते हैं.

राजमा मसाला बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स
    तेल- 1 बड़ा चम्मच
    धनिया की डंठल- 1 बड़ा चम्मच, बारीक कटी हुई
    लाल मिर्च पाउडर- 1½ छोटा चम्मच
    टमाटर की प्यूरी- 1 कप
    नमक- स्वादानुसार
    टोमैटो केचप- 2 बड़े चम्मच
    चिली फ्लेक्स- 1 छोटा चम्मच
    चीनी- 1½ छोटा चम्मच
    ऑरेगैनो- 1 छोटा चम्मच
    उबला हुआ राजमा- 1 कप

पैटी के लिए इंग्रेडिएंट्स
    तैयार राजमा मसाला
    ब्रेड क्रम्ब्स- 1 कप
    काली मिर्च पाउडर- ½ छोटा चम्मच
    लाल मिर्च पाउडर- 1½ छोटा चम्मच
    गरम मसाला- 1 छोटा चम्मच
    जीरा पाउडर- 1 छोटा चम्मच
    सोंठ पाउडर- ½ छोटा चम्मच
    नमक- स्वादानुसार
    तेल- शैलो फ्राई करने के लिए
    चीज स्लाइस- जरूरत के मुताबिक

बर्गर सॉस के लिए
    मेयोनीज- 2 बड़े चम्मच
    मस्टर्ड सॉस- 1 छोटा चम्मच
    टोमैटो केचप- ½ बड़ा चम्मच
    चिली सॉस- 1 छोटा चम्मच
    काली मिर्च पाउडर- ¼ छोटा चम्मच
    ऑरेगैनो- ½ छोटा चम्मच

बर्गर बनाने के लिए
    बर्गर बन
    तैयार बर्गर सॉस
    लेट्यूस
    टमाटर के स्लाइस
    कद्दूकस की हुई पत्तागोभी
    कटे हुए जलापेनो
    बन सेंकने के लिए मक्खन

ऐसे तैयार करें राजमा मसाला
1. सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करें. इसमें बारीक कटी धनिया की डंठल और लाल मिर्च पाउडर डालकर हल्का भूनें. अब टमाटर की प्यूरी, नमक, टोमैटो केचप, चिली फ्लेक्स, चीनी और ऑरेगैनो डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर कुछ देर पकाएं.

2. अब इसमें उबला हुआ राजमा डालकर अच्छी तरह मिलाएं, ताकि मसाले राजमा पर अच्छी तरह चढ़ जाएं. इसे तब तक पकाएं जब तक मिश्रण गाढ़ा न हो जाए. ध्यान रखें कि इसमें ज्यादा पानी नहीं रहना चाहिए. तैयार मिश्रण को हल्का दरदरा पीस लें.

ऐसे बनाएं चीज वाली राजमा पैटी

1. राजमा के तैयार मिश्रण को एक बाउल में निकालें. इसमें ब्रेड क्रम्ब्स, काली मिर्च, लाल मिर्च, गरम मसाला, जीरा पाउडर, सोंठ पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं. अब इस मिश्रण से बर्गर की गोल पैटी तैयार कर लें.

2. एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और पैटी को दोनों तरफ से सुनहरा और हल्का क्रिस्पी होने तक शैलो फ्राई करें. अब हर पैटी के ऊपर चीज स्लाइस रखें. पैन को ढककर कुछ देर पकाएं, ताकि चीज अच्छी तरह पिघल जाए.

दो मिनट में तैयार करें स्पाइसी बर्गर सॉस
एक छोटे बाउल में मेयोनीज, मस्टर्ड सॉस, टोमैटो केचप, चिली सॉस, काली मिर्च और ऑरेगैनो डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं. आपकी क्रीमी और स्पाइसी बर्गर सॉस तैयार है.

अब ऐसे करें बर्गर की फाइनल असेंबलिंग
1. बर्गर बन को बीच से काटकर दोनों हिस्सों को मक्खन लगाकर पैन पर हल्का टोस्ट कर लें. अब नीचे वाले बन पर तैयार बर्गर सॉस लगाएं. इसके ऊपर लेट्यूस, कद्दूकस की हुई पत्तागोभी और फिर चीज वाली राजमा पैटी रखें.

2. इसके ऊपर टमाटर के स्लाइस और जलापेनो डालें. आखिर में ऊपर वाले बन पर भी थोड़ा सॉस लगाकर इसे ढक दें. आपका नो ऑनियन-नो गार्लिक चीजी राजमा बर्गर तैयार है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments