Monday, September 21, 2026
Google search engine
HomeखेलU19 में आर्यवीर सहवाग का जलवा, 47 रन की पारी; भारत ने...

U19 में आर्यवीर सहवाग का जलवा, 47 रन की पारी; भारत ने खड़ा किया 341 का स्कोर

नई दिल्ली
भारतीय अंडर-19 टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अनाधिकारिक वनडे सीरीज खेल रही है। सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत के लिए सलामी बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग ने शानदार बल्लेबाजी की। राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में भारतीय टीम ने पहले बैटिंग की कप्तान लक्ष्य राजेश रायचंदानी के साथ आर्यवीर ओपनिंग करने आए। 29 गेंदों पर लक्ष्य ने 11 रन बनाए तो आर्यवीर ने शुरुआत से ही चौकों की बरसात करके अपने इरादे साफ कर दिया।

आर्यवीर सहवाग रन आउट हुए
आर्यवीर सहवाग के बल्ले से 47 रनों की पारी निकली। उन्होंने 48 गेंदों का सामना किया और इस दौरान 9 चौके मारे। रन आउट होने की वजह से उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा और फिफ्टी से चूक गए। पहले विकेट के लिए लक्ष्य के साथ सहवाग ने 45 गेंद पर 46 रन जोड़े। इसमें आर्यवीर ने 21 तो लक्ष्य ने 11 रनों का योगदान दिया। दूसरे विकेट के लिए वीके विनीत के साथ 55 रनों की साझेदारी हुई। विनीत के साथ तालमेल बिगड़ने की वजह से ही आर्यवीर रन आउट हुए।

भारतीय टीम ने 341 रन बनाए
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए भारतीय अंडर-19 टीम ने 7 विकेट पर 341 रन बनाए। चौथे नंबर पर उतरे यशबर्धन चौहान ने 122 रनों की पारी खेली। 100 गेंदों पर उन्होंने 15 चौके और दो छक्के मारे। वीके विनीत ने 4 चौके और 6 छक्कों की मदद से 92 गेंदों पर 87 रन बनाए। विनीश और यशबर्धन के बीच 132 रनों की साझेदारी हुई। कुशाग्र ओझा ने 20 गेंदों पर 34 रन बनाए। छठे नंबर पर बैटिंग करने उतरे राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने 8 गेंद पर 9 रन बनाए। वह 47वें ओवर में क्रीज पर आए थे।

तीन मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले को भारतीय अंडर-19 टीम ने जीता था। राजकोट में ही बारिश की वजह से मैच 20-20 ओवर का हुआ था। भारत ने 6 विकेट पर 182 रन बनाए तो ऑस्ट्रेलियाई अंडर-19 टीम 175 रन ही बना सकी थी।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments