Thursday, September 17, 2026
Google search engine
Homeराज्यपंजाबअमृतपाल की रिहाई की मांग, BJP नेता और पूर्व WWE चैंपियन द...

अमृतपाल की रिहाई की मांग, BJP नेता और पूर्व WWE चैंपियन द ग्रेट खली ने दिया बयान

जालंधर
जालंधर में रह रहे पूर्व WWE चैंपियन और भाजपा नेता दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली ने पंजाब की राजनीति में नया पंच मारा है। कल (18 सिंतबर) से शुरू होने वाली भाजपा की नशा मुक्त यात्रा से पहले खली ने बयान दिया है। 

खली ने कहा कि सांसद अमृतपाल को जेल से छोड़ा जाना चाहिए। पंजाब के मौजूदा राजनीतिक और सामाजिक हालात पर खली ने कहा कि अमृतपाल को निगेटिव नजर से नहीं देखा जाना चाहिए।

खली ने अमृतपाल सिंह का खुलकर समर्थन भी किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में लगातार फैल रहे नशे के जाल को तोड़ने के लिए अमृतपाल सिंह का जेल से बाहर आना बेहद जरूरी है, क्योंकि उन्होंने हमेशा नशे के खिलाफ आवाज उठाई है और नौजवानों को सही राह दिखाई है।

इसके अलावा, उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार की फ्री सुविधाओं पर भी हमला बोला। खली ने कहा, ‘CM भगवंत मान अपने खेत बेचकर लोगों को फ्री सुविधाएं दें तो फ्री का मतलब बनता है। एक से लेकर दूसरे को दे देना, क्या फ्री हुआ?’ खली के इंटरव्यू ने पंजाब के राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है।

भाजपा नेता खली ने अमृतपाल पर ये बातें कहीं…
    युवाओं को अमृत छकाया, पगड़ी बांधने को प्रेरित किया: एक चैनल को दिए इंटरव्यू में खली ने कहा कि खडूर साहिब से सांसद और NSA के तहत डिब्रूगढ़ (असम) जेल में बंद अमृतपाल ने पंजाब के युवाओं को अमृत छकाया। इतना ही नहीं उन्हें सिर पर पगड़ी बांधना सिखाया और नशे की लत से दूर किया। उसके योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि जनता को भी अब सिर्फ फ्री की योजनाओं के लालच में रहने के बजाय सरकार से काम मांगने के लिए आगे आना होगा।

    पंजाब को सुधारने के लिए ट्रेनिंग की जरूरत नहीं: खली ने अमृतपाल के राजनीतिक अनुभव और बैकग्राउंड पर उठे सवालों का जवाब देते हुए कहा कि सच बोलने और पंजाब का सुधार करने के लिए किसी तरह की ट्रेनिंग या राजनीतिक तजुर्बे की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर इंसान की नीयत साफ है तो उसे पैसा देकर एडवर्टाइज करने की जरूरत नहीं पड़ती। खली ने कहा- मुझे भरोसा है कि अमृतपाल के पास पंजाब को संभालने और सुधारने की पूरी काबिलियत है। अगर वह जेल से बाहर आते हैं, तो पंजाब की स्थिति में सुधार हो सकता है।

    अमृतपाल को राजनीति में काम का मौका मिलना चाहिए: खली ने कहा कि अमृतपाल के बारे में बार-बार नकारात्मक बातें ही क्यों सामने लाई जाती हैं? उन्होंने कहा कि यह भी देखना चाहिए कि आज अमृतपाल किस स्थिति में हैं और क्या वह पंजाब का नेतृत्व कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब बॉर्डर स्टेट है। ऐसे में लीडरशिप का मुद्दा महत्वपूर्ण है। खली ने इस बात पर भी टिप्पणी की कि अमृतपाल को राजनीति में खुलकर काम करने का पूरा अवसर नहीं मिला और वह सीधे जेल चले गए। उन्हें मौका मिलना चाहिए।

जालंधर से टिकट की इच्छा नहीं, पंजाब में भाजपा की सरकार बने तो अच्छा
खली ने भाजपा के बारे में कहा कि अगर पंजाब में भाजपा की सरकार बनती है, तो पंजाब की स्थिति बेहतर हो सकती है। उन्होंने भाजपा के कामकाज को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ भी की और कहा कि मोदी देश के लिए अच्छा काम कर रहे हैं।

राजनीति में आने के सवाल पर खली ने कहा कि उनकी खुद मुख्य धारा की राजनीति में आने की कोई खास इच्छा नहीं है। जालंधर से टिकट और चुनाव की भी इच्छा नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की है, लेकिन उन्होंने किसी पार्टी में शामिल होने या चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं जताई।

बोले- CM मान अपना खेत बेचकर फ्री सुविधा दें, तब फ्री ठीक है

खली ने महिलाओं को 1 हजार से 1500 रुपए देने, फ्री बस सेवा देने और फ्री बिजली देने पर कहा कि फ्री सिस्टम के हक में वह नहीं हैं। उन्होंने कहा- पंजाब की AAP सरकार के CM भगवंत मान लोगों को फ्री में बहुत कुछ दे रहे हैं, लेकिन दे कहां से रहे हैं? एक से ले रहे हैं, दूसरे को दे रहे हैं। इसका क्या मतलब है? अगर मान साहब अपना खेत बेचकर फ्री देंगे, तब तो फ्री का कोई मतलब है। विदेश के बहुत से मुल्क आगे क्यों निकले, क्योंकि वहां शराब बांटकर चुनाव नहीं जीता जाता।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments