जयपुर
मतदान पूरा होने के साथ ही अब शहर की निगाहें उन 'हॉट सीटों' के नतीजों पर टिक गई है, जहां से दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों भाजपा और कांग्रेस के बड़े चेहरे अपनी किस्मत आजमा रहे है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि इन हॉट सीटों पर जीत दर्ज करने वालों में से किसी एक के सिर जयपुर के नए महापौर का ताज सज सकता है।
वार्ड 76
भाजपा के पुनीत कर्णावट और कांग्रेस के प्रदीप जैन के बीच टक्कर है। हालांकि, यहां महज 54.85% मतदान दर्ज हुआ है। इस कम मतदान प्रतिशत ने प्रत्याशियों के गणित को उलझा दिया है।
वार्ड 43
सांगानेर क्षेत्र के वार्ड 43 में भाजपा के शैलेन्द्र भार्गव और कांग्रेस के आशीष शर्मा के बीच सीधा मुकाबला है। यहां मतदाताओं का रुझान सुस्त रहा और कुल 53.65% ही वोटिंग हो सकी।
वार्ड 112 : सबसे हॉट मुकाबला
सबसे चर्चित वार्ड 112 में मतदाताओं ने खुलकर मतदान किया है। यहां 67.82% मतदान हुआ है। भाजपा से सुनील कोठारी और कांग्रेस से आशीष शर्मा आमने-सामने हैं।
वार्ड 110
पूर्व महापौर और भाजपा की ज्योति खंडेलवाल वार्ड 110 से मैदान में हैं, जहां उनका सीधा मुकाबला कांग्रेस की सुनीता मेठी से है। इस वार्ड में 64.49% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।
वार्ड 135
वार्ड 135 शहर की चर्चित सीटों में से एक है। यहां भाजपा के विमल कुमार अग्रवाल का मुकाबला कांग्रेस के रवि कुमार शर्मा से है। इस सीट पर 71.13% मतदान हुआ है।
इन वार्डों में 74 प्रतिशत से अधिक मतदान
वार्ड संख्या विधानसभा कुल मतदाता पड़े वोट मतदान प्रतिशत
वार्ड 150 आमेर 8,799 7,365 83.70%
वार्ड 148 आमेर 19,234 15,762 81.95%
वार्ड 149 आमेर 19,858 15,881 79.97%
वार्ड 126 आदर्श नगर 14,572 11,599 79.60%
वार्ड 117 आदर्श नगर 19,801 15,743 79.51%
वार्ड 1 विद्याधर नगर 13,776 10,811 79.48%
वार्ड 146 हवामहल 14,809 11,598 78.32%
वार्ड 61 बगरू 13,686 10,617 77.58%
वार्ड 51 सांगानेर 17,181 12,891 75.03%
वार्ड 128 आदर्श नगर 15,977 11,688 73.16%
इन वार्डों में 50 फीसदी भी नहीं पड़े वोट
वार्ड संख्या विधानसभा कुल मतदाता पड़े वोट मतदान प्रतिशत
वार्ड 100 सिविल लाइंस 16,607 6,714 40.43%
वार्ड 66 बगरू 19,163 9,060 47.28%
वार्ड 42 सांगानेर 13,325 6,369 47.80%
वार्ड 90 सिविल लाइंस 23,789 11,511 48.40%
वार्ड 41 सांगानेर 17,639 8,632 48.94%
वार्ड 75 मालवीय नगर 11,821 6,006 50.81%
वार्ड 123 आदर्श नगर 11,501 5,921 51.49%




