Wednesday, September 9, 2026
Google search engine
Homeबिज़नेसकर्मचारियों को मिलेगा 3.43 लाख शेयरों का गिफ्ट, Symphony अब बनाएगी AC;...

कर्मचारियों को मिलेगा 3.43 लाख शेयरों का गिफ्ट, Symphony अब बनाएगी AC; कंपनी का बड़ा ऐलान

मुंबई

एयर कूलर्स बनाने वाली मल्टीबैगर कंपनी सिम्फनी लिमिटेड के शेयरों में जबरदस्त तेजी आई है। सिम्फनी लिमिटेड के शेयर मंगलवार को BSE में 13 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 652.25 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी अपने प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है। सिम्फनी लिमिटेड रूम एयर कंडीशनर्स, BLDC सीलिंग फैन्स और एयर प्यूरीफायर्स सेगमेंट में चरणबद्ध तरीके से उतरने जा रही है। कंपनी दिसंबर 2026 तिमाही से इन प्रॉडक्ट्स को मार्केट में उतारेगी। इसके अलावा, कंपनी के फाउंडर प्रमोटर ने अपने कर्मचारियों को 20 करोड़ रुपये के शेयर गिफ्ट करने का ऐलान किया है।

कर्मचारियों को 343000 शेयर गिफ्ट करेंगे मालिक
सिम्फनी लिमिटेड के फाउंडर प्रमोटर, चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर अचल अनिल बेकरी ने कंपनी के साथ जुड़े लोगों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए एक खास पहल की घोषणा की है। वह 343,000 शेयर गिफ्ट करेंगे, जो कि सिम्फनी लिमिटेड की इक्विटी शेयर कैपिटल का 0.5 पर्सेंट है। मौजूदा शेयर प्राइस पर गिफ्ट किए जाने वाले शेयरों की वैल्यू करीब 20 करोड़ रुपये है। अचल अनिल बेकरी कंपनी में अपनी व्यक्तिगत हिस्सेदारी से यह शेयर गिफ्ट करेंगे। यह शेयर 4 साल में गिफ्ट किए जाएंगे। यह चुनिंदा लोगों के करीबी परिजनों को मिलेंगे। कर्मचारियों के जीवनसाथी (स्पाउस), माता-पिता या उनके करीबी रिश्तेदारों को शेयरों का ट्रांसफर गिफ्ट के रूप में किया जाएगा।

50000% से ज्यादा उछल गए हैं सिम्फनी लिमिटेड के शेयर
मल्टीबैगर कंपनी सिम्फनी लिमिटेड (Symphony Limited) के शेयर पिछले 20 साल में 50000 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। एयर कूलर बनाने वाली कंपनी सिम्फनी लिमिटेड के शेयर 15 सितंबर 2006 को 1.25 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 8 सितंबर 2026 को 652.25 रुपये पर जा पहुंचे हैं। हालांकि, पिछले 5 साल में कंपनी के शेयरों में 33 पर्सेंट से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, पिछले एक साल में कंपनी के शेयर 27 पर्सेंट से ज्यादा टूट गए हैं। सिम्फनी लिमिटेड के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 967.50 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 564 रुपये है।

5 टुकड़ों में शेयर बांट चुकी है कंपनी
सिम्फनी लिमिटेड (Symphony Limited) अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है। कंपनी ने अपने शेयर को 5 टुकड़ों में बांटा है। सिम्फनी लिमिटेड ने फरवरी 2012 में 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 2-2 रुपये फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में बांटा। मल्टीबैगर कंपनी अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा भी दे चुकी है। कंपनी ने सितंबर 2016 में अपने निवेशकों को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments