Saturday, June 6, 2026
Google search engine
Homeराज्यपंजाबPCA स्टेडियम में जुटेंगे क्रिकेट सितारे, भारत दोपहर बाद और अफगानिस्तान 1...

PCA स्टेडियम में जुटेंगे क्रिकेट सितारे, भारत दोपहर बाद और अफगानिस्तान 1 बजे करेगा अभ्यास

न्यू चंडीगढ़

न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) स्टेडियम में होने वाले भारत और अफगानिस्तान के टेस्ट मैच से पहले दोनों टीमों का आज अभ्यास सत्र आयोजित किया जाएगा। भारतीय टीम सुबह 9:30 बजे मैदान पर पहुंचेगी और दोपहर 12:30 बजे तक अफगानिस्तान की टीम  पहुंचेगी। 

भारतीय टीम के अभ्यास के बाद दोपहर 1 बजे अफगानिस्तान की टीम मैदान पर उतरेगी। अफगानिस्तान का प्रैक्टिस सेशन दोपहर 3 बजे तक चलेगा। टीम के खिलाड़ी भी मैच से पहले अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने और मैदान की परिस्थितियों को समझने का प्रयास करेंगे।

6 से 10 जून तक खेला जाएगा भारत-अफगानिस्तान टेस्ट
भारत और अफगानिस्तान के बीच 6 से 10 जून तक टेस्ट मैच खेला जाएगा। न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह पीसीए स्टेडियम पहली बार किसी टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा। इसके साथ ही यह भारत का 31वां और पंजाब का तीसरा टेस्ट वेन्यू बन जाएगा। मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है।

250 रुपए से शुरू होगी टिकट
पीसीए ने मैच के टिकट 250 रुपए से शुरू रखे हैं। खास बात यह है कि एक टिकट पर दर्शक पांचों दिन मैच का आनंद ले सकेंगे। दर्शक अपनी सुविधा के अनुसार पूरे दिन या किसी एक सत्र के दौरान भी स्टेडियम पहुंच सकते हैं। पीसीए ने अभिभावकों से अपील की है कि वे गर्मी की छुट्टियों के दौरान बच्चों को स्टेडियम लाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव दिलाएं, ताकि वे अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को मैदान पर खेलते हुए देख सकें।

शुभमन गिल करेंगे कप्तानी
भारतीय टेस्ट टीम की कमान पंजाब के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल के हाथों में होगी। वहीं पंजाब के ही युवा खिलाड़ी गुरनूर बराड़ भी टीम का हिस्सा हैं। पीसीए ने क्रिकेट प्रशंसकों से बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंचकर भारतीय टीम और पंजाब के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है। मुकाबले के दौरान बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments