Friday, September 4, 2026
Google search engine
Homeराज्यमध्य प्रदेश‘सत्संग संजीवनी’ में गूंजा श्रीकृष्ण भक्ति का संदेश, वृंदावन के कलाकारों ने...

‘सत्संग संजीवनी’ में गूंजा श्रीकृष्ण भक्ति का संदेश, वृंदावन के कलाकारों ने प्रस्तुत कीं भगवान की दिव्य लीलाएं

भोपाल

 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर शुक्रवार को मानस भवन, पॉलिटेक्निक चौराहा, भोपाल में ‘सत्संग संजीवनी’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की प्रेरणादायी कथा का श्रवण करने के साथ ही वृंदावन के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का भावपूर्ण आनंद लिया।

कार्यक्रम का आयोजन आचार्य संजीव शर्मा गुधैनिया जी के पावन सान्निध्य में किया गया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके विचारों तथा उनके द्वारा दिए गए कर्म, धर्म, भक्ति और मानवता के संदेशों को सरल एवं प्रभावी रूप में श्रद्धालुओं के समक्ष प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर मानस भवन में विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण देखने को मिला। भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी झांकी, आकर्षक पुष्प सज्जा और भक्ति संगीत के बीच वृंदावन से आए कलाकारों ने श्रीकृष्ण की विभिन्न दिव्य लीलाओं की प्रस्तुतियां दीं। 
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सपरिवार उपस्थित होकर कथा श्रवण एवं भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के दर्शन किए। आयोजन के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए फलाहार एवं महाप्रसाद की व्यवस्था भी की गई।

आयोजन में सहयोगकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका

इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में रचना बिल्डर्स (Rachna Builders) के श्री रितेश शर्मा सहित सहयोगकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। साथ ही श्री कैलाश शर्मा, रचना बिल्डर्स ने भी आयोजन में सहयोग एवं सहभागिता प्रदान की।

कार्यक्रम में रीगल होम्स के श्री नीरज शर्मा तथा द सोर्स ऑफ फिटनेस के श्री हरि नारायण द्विवेदी का भी सहयोग रहा।

आयोजक आचार्य संजीव शर्मा गुधैनिया जी ने उपस्थित श्रद्धालुओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘सत्संग संजीवनी’ का उद्देश्य भगवान श्रीकृष्ण की कथा एवं उनकी दिव्य लीलाओं के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक चेतना, सकारात्मक सोच और संस्कारों का प्रसार करना है।

कार्यक्रम का समापन भगवान श्रीकृष्ण के जयघोष एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments