Friday, August 21, 2026
Google search engine
Homeराज्यमध्य प्रदेशMP IAS Transfer: 32 अफसरों का तबादला, कई जिलों में नए CEO...

MP IAS Transfer: 32 अफसरों का तबादला, कई जिलों में नए CEO और निगम आयुक्त नियुक्त

भोपाल.

मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के तबादले का बड़ा आदेश जारी किया है। मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल द्वारा 21 अगस्त 2026 को जारी इस आदेश के तहत राज्य के 32 वरिष्ठ एवं युवा IAS अधिकारियों को नवीन पदस्थापना सौंपी गई है।

जारी आदेश के अनुसार, कई जिलों के जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), नगर निगम आयुक्त, अपर कलेक्टर और अनुविभागीय अधिकारियों (SDO) के दायित्वों में फेरबदल किया गया है।

नगर निगम एवं विकास प्राधिकरण:

  • अभिषेक चौधरी (2018): मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत धार से आयुक्त, नगर पालिक निगम, ग्वालियर बनाए गए हैं।
  • अक्षय कुमार तेम्रवाल (2018): मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दतिया से अपर आयुक्त, नगर पालिक निगम, भोपाल पदस्थ किए गए हैं।
  • डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा (2019): आयुक्त, नगर पालिक निगम, सतना तथा सीईओ स्मार्ट सिटी सतना (अतिरिक्त प्रभार) बनाए गए हैं।
  • विवेक के.व्ही. (2020): मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जबलपुर विकास प्राधिकरण, जबलपुर बनाए गए हैं।

जिला पंचायत CEO स्तर पर फेरबदल –

  •     संघ प्रिय (2018): आयुक्त नगर निगम ग्वालियर से सीईओ, जिला पंचायत सिंगरौली।
  •     जगदीश कुमार गोमे (2016): सीईओ जिला पंचायत सिंगरौली से सीईओ, जिला पंचायत सागर।
  •     नवीत कुमार धुर्वे (2018): सीईओ, जिला पंचायत देवास।
  •     सृष्टि देशमुख गौड़ा (2019): अपर कलेक्टर खंडवा से सीईओ, जिला पंचायत रीवा।
  •     अभिषेक सराफ (2020): सीईओ, जिला पंचायत सीधी।
  •     सौम्या आनंद (2021): सीईओ, जिला पंचायत खंडवा।
  •     ऐश्वर्य वर्मा (2022): सीईओ, जिला पंचायत श्योपुर।
  •     आशीष (2022): सीईओ, जिला पंचायत टीकमगढ़।
  •     अर्पित गुप्ता (2022): सीईओ, जिला पंचायत बड़वानी।
  •     तनुश्री मीणा (2022): सीईओ, जिला पंचायत बालाघाट।
  • मंत्रालय (उप सचिव) स्तर पर पदस्थापना
  •     संपादित अधिकारी: संजना जैन (उप सचिव, जल संसाधन), ज्योति शर्मा (उप सचिव, मप्र शासन), अंजली जोसेफ जोनाथन (उप सचिव, लोक निर्माण विभाग), और अनिल कुमार डामोर (उप सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास) बनाए गए हैं।
  •     कार्तिकेय जायसवाल (2022), विशाल धाकड़ (2022) और सोनाली देव (2022) को भी उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन के पद पर पदस्थ किया गया है।

मैदानी प्रशासनिक अधिकारियों और अनुविभागीय अधिकारियों (SDM) की सूची

  •     काजल जावला (2019): अपर मिशन संचालक, राज्य शिक्षा केंद्र, भोपाल।
  •     श्रद्धा शुक्ला (2022): अपर कलेक्टर, जिला खंडवा।
  •     आशीष कुमार (2024): एसडीओ (राजस्व) बीना, जिला सागर।
  •     अनिकेत शांडिल्य (2024): एसडीओ (राजस्व) बैहर, जिला बालाघाट।
  •     आकाश अग्रवाल (2024): एसडीओ (राजस्व) मझौली, जिला सीधी।
  •     पाटिल आशीष अशोक (2024): एसडीओ (राजस्व) कुक्षी, जिला धार।
  •     सुशिर श्रीकृष्ण श्रीराम (2024): एसडीओ (राजस्व) देवसर, जिला सिंगरौली।
  •     कुलदीप पटेल (2024): एसडीओ (राजस्व) बिछिया, जिला मंडला।
  •     जामदार फरहान इरफान (2024): एसडीओ (राजस्व) शहपुरा, जिला डिंडौरी।
  •     ठाकरे ऋषिकेष विजय (2024): एसडीओ (राजस्व) बिजावर, जिला छतरपुर।
  •     नवकिरण कौर (2024): एसडीओ (राजस्व) डबरा, जिला ग्वालियर।

राज्य सरकार द्वारा जारी इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को अपनी नवीन पदस्थापना वाले स्थानों पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments