Friday, August 21, 2026
Google search engine
Homeविदेशदो दिन में दूसरा विमान हादसा, अलास्का में 8 की मौत; ब्रिटेन...

दो दिन में दूसरा विमान हादसा, अलास्का में 8 की मौत; ब्रिटेन में भारतीय मूल के दंपति की गई जान

 अलास्का
अमेरिका के अलास्का में एक चार्टर प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इसमें चालक दल समेत 8 लोग सवार थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान में सवार सभी यात्रियों की मौत हो गई है। सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अलास्का के नेशनल ट्रांसपोर्ट सेफ्टी बोर्ड के अध्यक्ष क्लिंट जॉनसन ने बताया कि विमान में दो पायल और 6 यात्री थे। तलाशी अभियान के बाद सभी यात्रियों की लाशें मिल गई हैं।

इस विमान ने एंकोरेज से उड़ान भरी थी और केप नेवेनहैम के साथ यह दुर्घटना का शिकार हो गया। अलास्का रे्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर ने कहा कि जानकारी मिलने के बाद ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। बाकी की जानकारी स्पष्ट होने पर दी जाएगी।

ब्रिटेन में हुई थी विमान दुर्घटना, भारतीय मुल के दंपति की मौत
दो दिन पहले ही ब्रिटेन में नार्थ वेल्स के दूर-दराज के इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुए एक छोटे विमान में मारे गए लोगों की पहचान बुधवार को भारतीय मूल के एक दंपति के रूप में हुई जिनकी उम्र करीब 50-55 साल है। माना जा रहा था कि केतन स्वाली पाइपर पीए28 विमान के पायलट की भूमिका में थे। उन्होंने पिछले हफ्ते इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स इलाके में बर्टन-अपॉन-ट्रेंट के टैटनहिल हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और साथ में उनकी पत्नी शीतल भी थीं।

नॉर्थ वेल्स पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को खोजबीन के लिए हवाई और जमीनी अभियान शुरू किया गया, क्योंकि उन्हें सूचना मिली थी कि विमान तय समय पर उत्तर-पश्चिम वेल्स के स्नोडोनिया में कार्नरफोन हवाई अड्डे पर नहीं उतरा था। नॉर्थ वेल्स पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, 'कई एजेंसियों ने हवा और जमीन पर तलाश अभियान चलाया और विमान का मलबा ट्रॉसफिनिड के पास एक दूर-दराज इलाके में पाया गया।'

प्रवक्ता ने कहा,''दुर्भाग्य से, विमान में सवार दोनों लोगों को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया। एयर एक्सीडेंट्स इन्वेस्टिगेशन ब्रांच को इस घटना की जानकारी दे दी गई है और उन्होंने जांचकर्ताओं की एक टीम तैनात की है।'' ऑनलाइन कंपनी डेटा के अनुसार, केतन स्वाली लीसेस्टर स्थित इंजीनियरिंग फर्म 'आर्क यूरो ट्रेड लिमिटेड' में निदेशक थे और उन्होंने इस साल की शुरुआत में विनिर्माण कारोबार बंद कर दिया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments