Thursday, August 20, 2026
Google search engine
Homeराज्यबिहार / झारखण्डबिहार में गरीबों के लिए बड़ी खुशखबरी! 11 लाख से ज्यादा लोगों...

बिहार में गरीबों के लिए बड़ी खुशखबरी! 11 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा पक्का घर

पटना 

केंद्र सरकार ने बिहार को बड़े तोहफे का ऐलान कर दिया है। इसके तहत बिहार के 11 लाख से ज्यादा गरीब परिवारों को पक्का मकान मुहैया कराया जाएगा। गुरुवार को पटना के बापू सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार में नए पीएम आवास के आवंटन स्वीकृति पत्र मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सौंपा। इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम आवास के लाभुकों को निर्मित पक्के मकान की चाबी सौंपी। इस मौके पर राज्यभर के दो लाख 35 हजार लाभुकों को चाबी दी गई। उसके साथ ही नए आवास निर्माण की स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।

शिवराज सिंह चौहान ने 11 लाख 18 हजार पीएम आवास की स्वीकृति 2026-27 में बिहार के लिए दी है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि बिहार की कोई भी बहन कच्चे मकान में नहीं रहेगी। आज 11.18 लाख पक्का मकान की स्वीकृति दी गई है। आगे सर्वे में जो भी शेष बचे हैं, सभी के लिए हमलोग पक्का मकान बनाएंगे। उन्होंने अभी घोषणा की की जीविका दीदी को उनके उत्पाद को बजाओ पसंद करने के लिए भारत सरकार हाट बनाएगी।। उन्होंने कहा कि बिहार में भी अब फसल बीमा योजना लागू की जा रही है। इससे किसानों को काफी लाभ मिलेगा।

सीएम सम्राट चौधरी ने किया एक आग्रह
इस खास कार्यक्रम में मौजूद सीएम सम्राट चौधरी ने केंद्र सरकार से एक आग्रह भी की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर बड़े-बड़े हाट निर्माण के लिए सहयोग करे। इन हाटों के माध्यम से जीविका दीदियों को उनके उत्पाद का बड़ा बाजार मिलेगा।

कांग्रेस-राजद पर निशाना
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वंदे मातरम गीत को लेकर कांग्रेस पर निशाना भी साधा। केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि कांग्रेस ने वंदे मातरम गीत का पूरा गान नहीं करने का फैसला करके देश और देश के संविधान का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इस निर्णय को देश सहन नहीं करेगा। उन्हें वंदे मातरम गीत गाना पड़ेगा और गाना भी चाहिए। शिवराज सिंह चौहान बापू सभागार में आयोजित ग्रामीण विकास विभाग के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने आप को देश और संविधान से भी प्रमाण रही है। उन्होंने इस दौरान राजद पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजद के शासनकाल में बिहार में जंगल राज था। भ्रष्टाचार था और अपराध था। आज बिहार विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments