Thursday, August 20, 2026
Google search engine
Homeदेशमानसून का रौद्र रूप, आज 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश और तेज...

मानसून का रौद्र रूप, आज 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश और तेज आंधी का खतरा

 नई दिल्ली
देश में मानसून के आक्रामक रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने परेशानी बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने आज यानी 20 अगस्त के लिए यूपी, बिहार समेत 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलने की चेतावनी है। इस आंधी के प्रहार से बड़े-बड़े वृक्ष जड़ से टूटकर धाराशायी हो सकते हैं। इसलिए घने जंगल वाले इलाकों से यात्रा करने से बचें। वहीं, पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी की गई है। वहीं पूर्वी भारत के कई राज्यों में बिजली और वज्रपात का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। मछुआरों और किसानों को बेहद सतर्क रहने के लिए कहा गया है और समुद्री किनारों से दूर जाने की सलाह दी गई है। कुछ राज्यों में बड़े-बड़े ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

वहीं, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बनने के चलते चलने वाली तेज हवाएं लोगों की टेंशन बढ़ा सकती है। जबकि गंगा के मैदानी इलाकों में भी बारिश और आंधी कहर बरपा सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर स्थित चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके अलावा राजस्थान के आसपास के क्षेत्रों में निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। तो चलिए हम आपलोगों को बताते हैं कि आज  यानी 20 अगस्त को देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा। हम जिलावार भी मौसम का हाल बताने जा रहे हैं…

देश के 21 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 20 अगस्त को देश के 21 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, मेघालय, केरल, कर्नाटक और तेलंगाना में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है। किसानों के लिए विशेष चेतावनी है।

दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली(20 अगस्त-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली में कल यानी 20 अगस्त को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 20 अगस्त को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा
यूपी(20 अगस्त-बारिश-आंधी की चेतावनी): मुजफ्फरनगर, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, मथुरा, आगरा, अलीगढ़, हमीरपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर, बांदा, फतेहपुर, कानपुर, इटावा, आजमगढ़, प्रतापगढ़, चित्रकूट, प्रयागराज, देवरिया और गोरखपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चल सकती है। वहीं, लखनऊ मेंआज यानी 20 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।

बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा
बिहार (20 अगस्त-बारिश-तूफान का अलर्ट): पटना, गया, बक्सर, सिवान, गोपालगंज, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, कटिहार, भागलपुर, लखीसराय, मुंगेर और बेगूसराय में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, पटना मेंआज यानी 20 अगस्त को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

झारखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
झारखंड(20-21 अगस्त -तेज बारिश-आंधी की चेतावनी): बोकारो, जमशेदपुर, रांची, देवघर, सिमडेगा, दुमका, हजारीबाग, रामगढ़, गढ़वा, गिरिडीह, लोहरदगा, साहिबगंज, पश्चिमी सिंहभूम, चतरा, पलामू और खूंटी में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, रांची मेंआज यानी 20 अगस्त को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस जाएगा।

उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड (20 अगस्त- बारिश-आंधी का अलर्ट): नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, चंपावत, रुद्रप्रयाग और उधम सिंह नगर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 55 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, देहरादून में कल यानी 20 अगस्त को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल (20 अगस्त-बारिश-आंधी की चेतावनी): मंडी, शिमला, सोलन, ऊना, बिलासपुर, चंबा, किन्नौर, हमीरपुर और कांगड़ा में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, मानाली में आज यानी 20 अगस्त को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

जम्मू-कश्मीर में कल मौसम कैसा रहेगा
जम्मू-कश्मीर (20 अगस्त-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): बारामूला, अनंतनाग, रियासी, गांदरबल, कुपवाड़ा, मिरपुर, किश्तवाड़, कुपवाड़ा, शोपियां, पुंछ, मिरपुर, रामबन और बांदीपोरा में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, श्रीनगर मेंआज यानी 20 अगस्त को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस जाएगा।

पश्चिम बंगाल में कल का मौसम कैसा रहेगा
पश्चिम बंगाल(20 अगस्त-तेज बारिश-आंधी की चेतावनी): दार्जिलिंग, दुर्गापुर, कोलकाता, जलपाईगुड़ी, हावड़ा, कालिम्पोंग, कूचबिहार, मालदा, अलीपुरद्वार, बांकुड़ा, मुर्शिदाबाद, नादिया, उत्तर 24 परगना, उत्तर दिनाजपुर और पुरुलिया में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, कोलकाता में कल यानी 20 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

पंजाब में कल मौसम कैसा रहेगा
पंजाब (20-21 अगस्त-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): अमृतसर, होशियारपुर, कपूरथला, गुरदासपुर, चंडीगढ़, बठिंडा, फरीदकोट, संगरूर और फिरोजपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलेगी।

राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान (20 अगस्त-मध्यम बारिश की संभावना): बाड़मेर, जयपुर, उदयपुर, जैसलमेर, भरतपुर, करौली, बारां, झालावाड़, सवाई माधोपुर, धौलपुर, अलवर, चुरू, कोटा और बीकानेर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, जयपुर मेंआज यानी 20 अगस्त को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा
मध्य प्रदेश (20 अगस्त-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): छतरपुर, दमोह, पन्ना, सागर, टीकमगढ़, सागर, विदिशा, धार, हर्दा, नरसिंहपुर, खरगोन, भोपाल, इंदौर, खांडवा, सीधी और मांडला में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, भोपाल मेंआज यानी 20 अगस्त को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments