Wednesday, August 19, 2026
Google search engine
Homeराज्यपंजाबपंजाब कांग्रेस की गुटबाजी का आज होगा समाधान? वड़िंग-चन्नी समेत बड़े नेताओं...

पंजाब कांग्रेस की गुटबाजी का आज होगा समाधान? वड़िंग-चन्नी समेत बड़े नेताओं की दिल्ली में बैठक

चंडीगढ़.

पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रही गुटबाजी के बीच पार्टी हाईकमान ने अब शीर्ष स्तर पर नेताओं को एक मंच पर लाने की कवायद तेज कर दी है। आज दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की अहम बैठक होने जा रही है।

इसमें विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारियों के बारे में रिपोर्ट पेश की जाएगी। इस बैठक में पंजाब के 5-6 सीनियर कांग्रेस नेता शामिल होंगे। एक जुलाई को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस हाईकमान द्वारा चुनाव समिति की घोषणा के बाद यह पहला मौका होगा, जब पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से एक साथ मुलाकात करेंगे।

राजा वड़िंग और चन्नी भी होंगे शामिल
जानकारी अनुसार कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और विजय इंदर सिंगला शामिल होंगे। सूत्रों अनुसार बुधवार दोपहर बाद या वीरवार को राहुल गांधी पंजाब नेताओं से अलग से बैठक करेंगे। बैठक में पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल के अलावा संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और कुछ अन्य सीनियर नेता मौजूद होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments