Wednesday, August 19, 2026
Google search engine
Homeराज्यउत्तर प्रदेशप्रयागराज में बारिश बनी आफत! रेलवे ट्रैक डूबे, घरों में घुसा पानी,...

प्रयागराज में बारिश बनी आफत! रेलवे ट्रैक डूबे, घरों में घुसा पानी, स्कूलों में रेनी-डे

प्रयागराज
यूपी के प्रयागराज में लगातार बारिश से स्थिति बाढ़ जैसी हो गई है। रेलवे स्टेशन, गली-मोहल्ले, पॉश एरिया हर जगह लबालब पानी भरा है। कई घरों में बारिश से पानी घुस गया है। लगातार दूसरे दिन जलभराव की परेशानी झेल रहे लोगों नाराजगी है। वहीं, लगातार हो रही मूसलाधार वर्षा और जलभराव को देखते हुए जिले में बुधवार को सभी स्कूलों में रेनी-डे घोषित किया गया है।

लगातार बारिश के कारण रामबाग रेलवे स्टेशन पर जलभराव की स्थिति मंगलवार को और गंभीर हो गई। ट्रैक पर पानी भरने के कारण प्लेटफॉर्म नंबर एक, दो, तीन और चार से ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। स्थिति बिगड़ने पर दोपहर से बनारस की ओर जाने वाली पैसेंजर और मेमू ट्रेनों का संचालन रामबाग के बजाए झूंसी स्टेशन से कराया गया। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।

रेलवे ट्रैक पानी से लबालब भरा
लगातार बारिश के कारण रामबाग रेलवे स्टेशन पर जलभराव की स्थिति मंगलवार को और गंभीर हो गई। ट्रैक पर पानी भरने के कारण प्लेटफॉर्म नंबर एक, दो, तीन और चार से ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। स्थिति बिगड़ने पर दोपहर से बनारस की ओर जाने वाली पैसेंजर और मेमू ट्रेनों का संचालन रामबाग के बजाए झूंसी स्टेशन से कराया गया। उधर, प्रयाग रेलवे स्टेशन परिसर में भी जलभराव की स्थिति बनी रही। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पानी जमा रहा, जबकि स्टेशन के बाहर भी कई स्थानों पर पानी भरा रहा। संगम स्टेशन के बाहर पार्किंग की ओर जाने वाले रास्ते पर भी जलभराव हो गया।

जलभराव से लोगों को परेशानी
बारिश से बेहाल शहर में दूसरे दिन हालात और दयनीय हो गई। कई इलाकों से पहले दिन का पानी निकल भी नहीं पाया था कि सोमवार रात हुई तेज बारिश ने मुसीबत को और विकराल कर दिया। देखते ही देखते सड़कें और गलियां फिर पानी में डूब गईं और कई घरों में दोबारा पानी घुस गया। लगातार दूसरे दिन जलभराव की परेशानी झेल रहे लोगों का गुस्सा अब चरम पर पहुंच गया।

गली-मोहल्लों में भरा पानी
सड़कें लगातार दूसरे दिन तालाब बनी रहीं और लोगों के लिए घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया। सीएमपी चौराहा, संगम पेट्रोल टंकी मार्ग, लिडिल रोड सीवाई चिंतामणि रोड, भारती भवन पुस्तकालय के अलावा बाई का बाग के बंगाली टोला में दूसरे दिन भी लोग घरों में कैद रहे। सड़कों और गलियों में आवागमन बंद था। दो दिन से जलभराव की मार झेल रहे लोगों ने कहा कि जलभराव पहले भी होता था, लेकिन इस बार जैसी स्थिति कभी नहीं हुई, जबकि बारिश पहले जैसी नहीं हुई।

प्रयागराज में आज स्कूलों की छुट्टी
लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और जलभराव को देखते हुए जिले में बुधवार को सभी स्कूलों में रेनी-डे घोषित किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा को देखते हुए प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी परिषदीय, माध्यमिक और मान्यता प्राप्त व सहायता प्राप्त विद्यालय बंद रहेंगे। इनमें अंग्रेजी और हिंदी माध्यम के विद्यालय भी शामिल हैं।

बाढ़ के पानी में डूबा एसयूवी
संगम नगरी प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच मंगलवार को दारागंज स्थित गंगा रिवर फ्रंट का हिस्सा बाढ़ के पानी में डूब गया। इसी दौरान फाफामऊ से रिवर फ्रंट मार्ग होते हुए संगम की ओर जा रही एक कार गहरे पानी में समा गई। हालांकि कार में सवार सातों लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments