Tuesday, August 18, 2026
Google search engine
Homeराज्यपानी की टंकी में मिला नवविवाहिता का शव, रोहतक में खौफनाक वारदात...

पानी की टंकी में मिला नवविवाहिता का शव, रोहतक में खौफनाक वारदात से मचा हड़कंप

रोहतक.

सिटी थाना क्षेत्र में शादी के करीब आठ महीने बाद एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। उसका शव घर की छत पर पानी की टंकी से बरामद हुआ है। विवाहिता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल वालों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, जिला झज्जर के माछरौली निवासी वीरेंद्र ने पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी बड़ी लड़की चेतना की शादी दिसंबर 2025 में रोहतक के नेहरू कालोनी निवासी मनीष पुत्र राजेन्द्र के साथ की थी। शादी में उन्होंने अपनी लड़की को हैसियत से ज्यादा दान दहेज दिया था। वीरेंद्र ने बताया कि शादी के कुछ दिनों बाद ही चेतना के ससुराल वाले पति मनीष, ससुर राजेन्द्र, सास शीला देवी कम दहेज के संबंध में ताना मारते थे और मारपीट भी करते थे। ये गाड़ी की जिद कर रहे थे कि गाड़ी लाओगी तो हम रखेंगे नहीं तो ऐसे ही मारपीट करते रहेंगे। हालांकि, उन्होंने अपनी लड़की को समझाकर ससुराल में ही छोड़ दिया और कहा कि आगे कोई प्रोग्राम होगा तो कार भी दे देंगे, लेकिन इसके बाद भी ससुराल वाले चेतना को परेशान करते रहे।

14 अगस्त को भी हुआ था झगड़ा
चेतना के पिता विरेंद्र का कहना है 14 अगस्त को भी झगड़ा हुआ था। जिसके चलते उनका साढू कुलदीप राठी भी रात को करीब 09.30 बजे चेतना की ससुराल आया और रात 12 बजे तक समझाकर गया। लेकिन फिर भी ये सभी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए और लड़की को तंग करते रहे। वीरेंद्र ने बताया कि 15 अगस्त को वह खुद अपनी बेटी की ससुराल आए और इन सभी को समझाकर गया।उनका कहना है कि वह अपनी लड़की को अपने घर लेकर जाना चाहता थे, लेकिन चेतना के ससुराल वालों ने लड़की को उनके साथ भेजने से मना कर दिया और उनके साथ भी बदतमीजी से पेश आए। आरोप है की आरोपित उनके सामने ही उनकी लड़की को धमका रहे थे और गाली गलौज कर रहे थे। जिसके बाद वह अकेले ही वापस आ गए।

आरोपितों ने फोन कर कहा आपकी बेटी कहीं चली गई
वीरेंद्र ने बताया कि 16 अगस्त को उनके पास फोन आया कि आपकी लड़की घर पर नहीं है और वह घर से कहीं चली गई। सूचना पाकर वह चेतना की ससुराल पहुंचे तो वहां उन्हें चला कि उनकी बेटी चेतना की उसके पति मनीष, ससुर राजेन्द्र भौरिया, सास शीला देवी ने निर्मम हत्या करके छत पर रखी पानी की टंकी में डाल दिया। जब हम घर आए तो 112 नंबर पर डायल किया था। इसके बाद पीसीआर घर आई थी।

शव को टंकी में डालकर किया गुमराह
वीरेंद्र ने आगे कहा कि पुलिस के आने के बाद भी राजेंद्र के पूरे परिवार ने हमें गुमराह किया कि आपकी लड़की घर से कहीं चली गई है। इसके बाद हम रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर भी देख कर आए लेकिन लड़की कही नहीं मिली। इसके बाद हमने कंट्रोल रूम पर फोन किया। वहीं जब पुलिस आई और चेतना के ससुराल वालों ने बताया कि छत पर पानी की टंकी में चेतना की लाश पड़ी है। पुलिस ने छत पर जाकर देखा तो चेतना की लाश छत पर पानी की टंकी में पड़ी मिली। आरोपितों ने उनकी बेटी चेतना की निर्मम हत्या करके पानी की टंकी में डाला है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौके पर एफएसएल इंचार्ज डा. सरोज दहिया मलिक ने साक्ष्य जुटाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments