Tuesday, August 18, 2026
Google search engine
Homeखेलभारत ने श्रीलंका के खिलाफ बढ़त की मजबूत, लंच तक 4 विकेट...

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ बढ़त की मजबूत, लंच तक 4 विकेट पर 116 रन

 नई दिल्ली
भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट के चौथे दिन लंच तक भारत ने 4 विकेट खोकर 116 रन बना लिए हैं. इसके साथ ही भारत ने श्रीलंका पर 294 रनों की बढ़त भी हासिल कर ली है. चौथे दिन के खेल की शुरुआत में ही भारत को बड़ा झटका लगा. यशस्वी जायसवाल खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए. केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल के बीच दूसरे विकेट के लिए 85 गेंदों में 65 रनों की साझेदारी हुई. केएल राहुल प्रभात जयसूर्या की गेंद पर 35 रन बनाकर कैच आउट हो गए l  

कप्तान शुभमन गिल भी दूसरी पारी में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके. वह 8 रन बनाकर प्रभात जयसूर्या की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए. कप्तान शुभमन गिल के बाद देवदत्त पडिक्कल 44 के स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे. केशरा नुवांथा की गेंद पर वह एलबीडब्ल्यू आउट होकर पवेलियन लौट गए l

तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने किया कमाल
मैच के तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने आते ही अपनी छाप छोड़ी. पहली पारी के 462 रनों के जवाब में उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. सिराज ने मैच की दूसरी ही गेंद पर निशान फर्नांडो को पवेलियन भेजकर श्रीलंका को बैकफुट पर धकेल दिया l

इसके बाद स्पिनर मानव सुथार और रवींद्र जडेजा का जादू चला. सुथार ने अपनी फिरकी के जाल में चांदीमल और उदरा जैसे बल्लेबाजों को फंसाया, वहीं कुलदीप यादव और जडेजा ने भी बहती गंगा में हाथ धोते हुए मध्यक्रम की कमर तोड़ दी. महज 90 रन के स्कोर पर आधी श्रीलंकाई टीम ड्रेसिंग रूम में बैठ चुकी थी l

सोनल-डिकवेला ने श्रीलंका की कराई वापसी
मुश्किल में फंसी मेहमान टीम को सोनल दिनुषा और निरोशन डिकवेला का सहारा मिला. दोनों ने मिलकर छठे विकेट के लिए 146 रनों की मजबूत साझेदारी की और दूसरे सेशन में भारतीय गेंदबाजों को विकेट से दूर रखा. डिकवेला ने 80 रनों की आक्रामक पारी खेली, जबकि सोनल दिनुषा ने अपने टेस्ट करियर का पहला शानदार शतक जड़कर टीम को फॉलोऑन के खतरे से बाहर निकाला l  

तमाम कोशिशों के बावजूद प्रसिद्ध कृष्णा और जडेजा ने इस जोड़ी को तोड़ा और पूरी श्रीलंकाई पारी को 284 रनों पर समेट दिया. भारत की तरफ से मानव सुथार ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके, जबकि जडेजा के खाते में 3 सफलताएं आईं l 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments