Monday, August 17, 2026
Google search engine
Homeखेलराशिद खान जैसे स्टार बाहर, दरविश रसूली की कप्तानी में एशियन गेम्स...

राशिद खान जैसे स्टार बाहर, दरविश रसूली की कप्तानी में एशियन गेम्स खेलेगा अफगानिस्तान

नई दिल्ली
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. एसीबी ने सोशल मीडिया के जरिए 15 सदस्यीय अफगानी टीम की घोषणा की. टूर्नामेंट का आयोजन 24 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 तक होगा l

इस टीम की कमान दरवेश रसूली को सौंपी गई है. वहीं इशाक रहीमी को विकेटकीपर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है. टीम में नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत और नांगेयालिया खारोटी जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं l  

अफगानिस्तान की टीम में ज्यादातर युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, जिन्होंने हाल ही में हुई शपागीजा क्रिकेट लीग 2026 के 11वें संस्करण में शानदार प्रदर्शन किया था

टॉप ऑर्डर बल्लेबाज मोहम्मद अकरम को शापागीजा क्रिकेट लीग में बेहतरीन प्रदर्शन का इनाम मिला है. उन्होंने 8 पारियों में 339 रन बनाए, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल रहे l  

वहीं, ऑलराउंडर इस्मत आलम को भी टीम में जगह मिली है. इस्मत को टूर्नामेंट में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया था. उन्होंने लीग में 294 रन बनाने के साथ 9 विकेट भी हासिल किए. एशियन गेम्स में अब अफगानिस्तान को इन युवा खिलाड़ियों से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी l  

अफगानिस्तान की यह टीम एशियन गेम्स में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने के इरादे से उतरेगी. क्रिकेट को एशियन गेम्स में फिर से शामिल किए जाने के बाद इस प्रतियोगिता में टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी. अफगानिस्तान की टीम की नजर भी पदक जीतने पर होगी l  

अफगानिस्तान की 15 सदस्यीय टीम: दरविश रसूली (कप्तान), इशाक रहीमी (विकेटकीपर), हसन ईसाखिल, मोहम्मद अकरम, इमरान मीर, खालिद तनिवाल, फैसल शिनोजादा, नजीब जादरान, फरमानुल्लाह सफी, करीम जनत, इस्मत आलम, नांगेयालिया खरोटी, अरब गुल, फरीदून दाऊदजई और अब्दुल्लाह अहमदजई l 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments