Monday, August 17, 2026
Google search engine
Homeलाइफस्टाइलफटे और रूखे होंठों से पाएं राहत, घर पर घी से बनाएं...

फटे और रूखे होंठों से पाएं राहत, घर पर घी से बनाएं नेचुरल लिप बाम

हमारे होंठ चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं. लेकिन बदलते मौसम, तेज धूप और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स की वजह से होंठ अक्सर रूखे और फटने लगते हैं. ऐसे में उनकी सही देखभाल करना बहुत जरूरी हो जाता है. ज्यादातर लोग इसके लिए बाजार में मिलने वाले लिप बाम का इस्तेमाल करते हैं.

लेकिन बाजार में मिलने वाले लिप बाम में अक्सर केमिकल होते हैं जो होंठों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. अगर आप नेचुरल तरीके से होंठों को सॉफ्ट और हेल्दी बनाएं रखना चाहते हैं तो घर पर घी से बना लिप बाम आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. आज हम आपको घी से घर पर लिप बाम बनाने का आसान तरीका बताएंगे.
घी का लिप बाम बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?

4 बड़े चम्मच देसी घी
2 बड़े चम्मच नारियल तेल
1 बड़ा चम्मच शहद
कुछ बूंदें एसेंशियल ऑयल (पुदीना या लैवेंडर, ऑप्शनल)

घर पर घी से लिप बाम कैसे बनाएं?

  1. घी से लिप बाम बनाने के लिए सबसे पहले एक छोटे बर्तन में घी और नारियल तेल डालकर धीमी आंच पर हल्का गर्म करें, ताकि दोनों अच्छी तरह पिघल जाएं. इसके बाद मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें.
  2. अब इसमें शहद डालकर अच्छी तरह मिलाएं. चाहें तो अपनी पसंद का एसेंशियल ऑयल भी कुछ बूंदें मिला सकते हैं.
  3. फिर तैयार मिश्रण को किसी साफ और सूखे छोटे कंटेनर या लिप बाम ट्यूब में भर दें.
  4. इसे फ्रिज में कुछ घंटों के लिए रख दें. जमने के बाद आपका नेचुरल लिप बाम इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाएगा.

इस्तेमाल करते समय रखें इन बातों का ध्यान

  • पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.
  • लिप बाम को हमेशा साफ और सूखे कंटेनर में रखें.
  • इसे ठंडी और सूखी जगह या फ्रिज में स्टोर करें.
  • वैसे तो नेचुरल चीजों से बना यह लिप बाम बिल्कुल सेफ है. फिर भी अगर लगाने के बाद किसी भी  तरह का एलर्जी हो तो इसका उपयोग बंद कर दें.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments