Wednesday, August 12, 2026
Google search engine
Homeराज्यमध्य प्रदेशनशामुक्ति का संदेश लेकर माधव महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित

नशामुक्ति का संदेश लेकर माधव महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित

ग्वालियर

माय भारत यूथ कनेक्ट कार्यक्रम के अंतर्गत नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन नोडल सेन्टर राष्ट्रीय सेवा योजना, माधव महाविद्यालय ग्वालियर में किया गया । नशामुक्त भारत अभियान के तहत नशामुक्ति एवं जागरूकता कार्यक्रम की दृष्टि से सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में सात स्थानों को नोडल बना कर यह आयोजन किया गया । ज्ञातव्य है कि भारत सरकार के माय भारत कार्यक्रम के लिए माधव महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई को सम्पूर्ण भारत के 150 नोडल केन्द्रों में से एक बनाया गया है जिसका नोडल अधिकारी ग्वालियर-चम्बल संभाग के लिए वरिष्ठ रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार पाण्डेय को बनाया गया है । कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ, सशक्त एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. बिंदु सिंघल एवं विशिष्ट अतिथि यूथ आइकन तथा राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त NSS स्वयंसेवक सौरभ भार्गव ने PPT के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर अपने जीवन को सकारात्मक दिशा देने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश प्रसारित करने का आह्वान किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शिव कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की नशामुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि युवा देश की शक्ति हैं और यदि युवा नशे से मुक्त रहेंगे तो राष्ट्र का भविष्य भी अधिक सशक्त और सुरक्षित होगा।

ब्रह्माकुमारी संस्था के वी.के. प्रहलाद जी ने भी विद्यार्थियों से नशे से पूर्णतः दूर रहने का आह्वान करते हुए स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार पांडे भी मंचासीन रहे।

कार्यक्रम के दौरान “नशे को ना, जिंदगी को हाँ” का संदेश विद्यार्थियों के बीच प्रमुखता से दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ एवं समापन देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत रहा। डॉ. रूपाली गोखले द्वारा वंदे मातरम् का गायन किया गया। कार्यक्रम का  संचालन डॉ संजय कुमार पांडे एवं आभार प्रदर्शन जिलासंगठक रासेयो ग्वालियर डॉ. मनोज अवस्थी ने किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डॉ. सरिता दीक्षित, डॉ. राजेश मिश्रा, NCC अधिकारी लेफ्टिनेंट मुलायम सिंह, डॉ. दीपक शिंदे, डॉ. प्रशांत साहू, डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. दीप्ति नारंग सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में नशे के विरुद्ध जागरूकता उत्पन्न करने के साथ-साथ उन्हें अपने परिवार एवं समाज में भी नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments