Wednesday, August 12, 2026
Google search engine
Homeराज्यपंजाबPunjab के दिग्गज कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत का निधन, लंबे समय...

Punjab के दिग्गज कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत का निधन, लंबे समय से थे बीमार

फरीदकोट.

कबड्डी जगत को आज उस समय बड़ा झटका लगा, जब पंजाब के मशहूर रेडर और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत का निधन हो गया। गुरजीत सिंह तूत ने फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल में अंतिम सांस ली।

जानकारी के अनुसार, गुरजीत सिंह तूत पिछले काफी समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।बताया जा रहा है कि गुरजीत सिंह तूत पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव तूत के रहने वाले थे। अपने खेल के दौर में वह कबड्डी के बेहतरीन और चर्चित खिलाड़ियों में शामिल रहे।

करीब सवा छह फीट लंबे गुरजीत सिंह तूत अपनी मजबूत कद-काठी और दमदार खेल के लिए कबड्डी मैदानों में खास पहचान रखते थे। उनके निधन की खबर से कबड्डी प्रेमियों और खेल जगत में शोक की लहर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments