Tuesday, August 11, 2026
Google search engine
Homeराज्यमध्य प्रदेशदो दिनों से भटक रही 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को पुलिस ने...

दो दिनों से भटक रही 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को पुलिस ने सुरक्षित घर पहुंचाया

दो दिनों से भटक रही 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को पुलिस ने सुरक्षित घर पहुंचाया

पुलिसकर्मियों ने पहले भोजन कराया, फिर परिजनों से मिलाकर निभाई मानवता की मिसाल

शहडोल 
सोहागपुर पुलिस ने संवेदनशीलता और मानवीयता का परिचय देते हुए दो दिनों से भटक रही 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सुरक्षित उसके घर पहुंचाकर परिजनों के सुपुर्द किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नरगी निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला संपतिया बैगा अपनी बेटी के घर सिंदुरी जाने के लिए पैदल निकली थीं। रास्ते में भटक जाने के कारण वह अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सकीं और दो दिनों तक इधर-उधर भटकती रहीं। रात के समय वह सोहागपुर बाईपास के समीप सड़क किनारे आराम कर रही थीं।

बुजुर्ग महिला को सड़क किनारे भटकते हुए देखकर एक व्यक्ति ने डायल-112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही आरक्षक अजीत सिंह एवं पायलट राजुल तिवारी तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने बुजुर्ग महिला से पूछताछ कर उनकी स्थिति की जानकारी ली। महिला ने बताया कि वह पिछले दो दिनों से भूखी थीं।

पुलिसकर्मियों ने तत्काल बुजुर्ग महिला को भोजन कराया तथा उनके घर और परिजनों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। महिला द्वारा बताए गए पते की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम उन्हें सुरक्षित ग्राम नरगी लेकर पहुंची और परिजनों के सुपुर्द किया।

दो दिनों से भटक रही बुजुर्ग महिला को सुरक्षित घर पहुंचाने तथा जरूरत के समय भोजन कराकर सहायता प्रदान करने पर परिजनों ने सोहागपुर पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। पुलिसकर्मियों की इस संवेदनशील पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments