Tuesday, August 11, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedयूपी के 6 जिलों में अग्निवीर भर्ती रैली, 17 अगस्त से शुरू...

यूपी के 6 जिलों में अग्निवीर भर्ती रैली, 17 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया, अप्रैल 2027 तक चलेगी

उत्तर प्रदेश के 6 जिलों में अग्निवीर की भर्ती होने वाली है जिसके लिए प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू होगा. इसके बाद से अप्रैल 2027 तक यह भर्ती रैली चलेगी. प्रदेश में यह तीसरी अग्निवीर भर्ती रैली होगी. इसे लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल ने सोमवार को लोक भवन में समीक्षा बैठक की और तैयारियों को परखा और कहा कि प्रदेश में युवाओं के लिए सेना में अग्निवीर बनने का बड़ा अवसर आने वाला है. इसके साथ ही भर्ती स्थलों पर अभ्यर्थियों के लिए आवागमन और ठहरने की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. पीने का पानी, स्वच्छता और चिकित्सा सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम करने को कहा गया है.

भर्ती व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश
बैठक में भर्ती की जगहों पर पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. स्वच्छता और चिकित्सा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए गए हैं. सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था के लिए पहले से कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं. आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए भर्ती स्थलों पर मेडिकल सेवाएं उपलब्ध रहेंगी.

कब-कब होना है आयोजन?
भर्ती परीक्षा में सभी व्यवस्था सही करने के निर्देश दिए गए हैं. मेरठ के बाद बरेली में 14 सितंबर से 30 सितंबर तक भर्ती रैली चलेगी. लखनऊ में 11 जनवरी 2027 से लेकर 28 जनवरी 2027 तक चलेगी.  वाराणसी में 2 फरवरी से 27 फरवरी 2027 तक भर्ती रैली होगी. अयोध्या में 29 मार्च से 14 अप्रैल 2027 तक भर्ती रैली का आयोजन किया गया है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments