Tuesday, August 11, 2026
Google search engine
Homeराज्यमध्य प्रदेशतिरंगा फहराते समय न करें ये गलती! Har Ghar Tiranga 2026 के...

तिरंगा फहराते समय न करें ये गलती! Har Ghar Tiranga 2026 के नियम जानें, ऐसे मिलेगा प्रमाण पत्र

भोपाल 

 15 अगस्त 2026 को भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से इस राष्ट्रव्यापी आंदोलन में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लेने का आह्वान किया है। हर घर तिरंगा अभियान 9 अगस्त से शुरू होकर 17 अगस्त तक पूरे देश में भव्य स्तर पर आयोजित किया जाएगा। इसमें सभी को भाग लेने के लिए कहा जा रहा है और इस अभियान के तहत अपने घर पर तिरंगा फहराना होगा। तिरंगा फहराने के कुछ नियम हैं, जिन्हें आपको ध्यान में रखना होगा। तिरंगा फहराने से उतारने तक कुछ नियमों का पालन करना होगा और अगर आप तिरंगे के साथ सेल्फी पोस्ट करते हैं, तो सर्टिफिकेट भी मिलेगा। चलिए आपको तिरंगा फहराने के नियम और सर्टिफिकेट पाने का सही तरीका बताते हैं।

क्या है थीम और उसकी खासियत?
'हर घर तिरंगा' भारत सरकार का एक राष्ट्रव्यापी अभियान है, जिसे 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत शुरू किया गया था। इस अभियान की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक खासियत है कि यह इस साल राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ को समर्पित किया गया है। साल 2026 में देश ‘वंदे मातरम’ की रचना के 150वें वर्ष का उत्सव मना रहा है।

सूर्यापथ तिरंगा क्या है
स्वतंत्रता दिवस पर इस अभियान को सफल बनाने के लिए देश भर में तिरंगा यात्राएं, सांस्कृतिक कॉन्सर्ट, रैलियों का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसे सूर्यापथ तिरंगा का नाम दिया गया है। सूर्यापथ तिरंगा के जरिए दुनिया भर में फैले भारतीयों को एक साथ उत्सव में जोड़ा जाएगा। इसी के तहत हर घर तिरंगा फहराने की अपील की गई है।

क्या हैं तिरंगा को फहराने और उतारने के नियम

1. तिरंगे का हमेशा सम्मान करें- आप अपने घर, ऑफिस, कॉलेज, स्कूल कहीं पर भी तिरंगा फहराए लेकिन उसके सम्मान का पूरा ध्यान रखें। 9 अगस्त से 17 अगस्त के बीच तिरंगा झंडा घर पर फहराकर अभियान का हिस्सा बनें।

2. फटा-गंदा तिरंगा न फहराएं- फटा या फिर गंदा तिरंगा न फहराएं, साफ-सुथरा झंडा ही फहराना है। गंदा या फटा होने पर तिरंगे के सम्मान को ठेस पहुंचाना होगा।

3. जमीन पर न गिरे या छुए- तिरंगा इतनी ऊंचाई पर फहराएं, जिससे वह जमीन को न छू रहा हो। साथ ही तिरंगा पानी में भीगे भी नहीं। अगर आप छत या बालकनी में फहरा रहे हैं, तो पानी से छाया करें।

4. तिरंगे का कपड़ा सही चुनें- तिरंगा अगर खुद से बनाकर फहरा रहे हैं, तो उसका सही कपड़ा चुनें। उसका कपड़ा सूती, पॉलिएस्टर, ऊन, सिल्क या खादी का हो सकता है। तिरंगे का इस्तेमाल कपड़ों के रूप में या सजावट के लिए नहीं किया जाना चाहिए।

5. तिरंगे के आकार का रखें ध्यान- कई लोग तिरंगा घर पर बनाकर ही फहराते हैं, ऐसे में उसके सही आकार का खास ध्यान रखें। राष्ट्रीय ध्वज आयताकार होना चाहिए। इसकी लंबाई और ऊंचाई (चौड़ाई) का अनुपात 3:2 होना चाहिए।

6. दिन और रात में फहराने की परमिशन- फ्लैग कोड में संशोधन के बाद अब लोग अपने घरों और खुले स्थानों पर तिरंगा दिन और रात दोनों समय फहरा सकते हैं। रात में फहरा रहे हैं, तो उस जगह पर हल्की रोशनी होनी चाहिए।

7. अशोक चक्र दिखना चाहिए- तिरंगा ऐसी जगह पर फहराए, जहां उस पर हवा लगने पर उड़े और अशोक चक्र साफ दिखाई दे। अशोक चक्र के डिजाइन या स्वरूप में किसी तरह की गलती नहीं होनी चाहिए।

8. झंडों के मुकाबले तिरंगे की स्थिति सम्मानजनक हो- तिरंगा के साथ कोई और झंडा न फहराए। इससे दूसरे और खुद तिरंगे का अपमान हो सकता है। किसी और झंडे से तिरंगे को छोटा या बड़ा नहीं फहराना है।

9. तिरंगे का रंग का ध्यान- तिरंगे को फहराते समय ध्यान रखें कि वह उल्टा न हो, केसरिया रंग हमेशा ऊपर होना चाहिए। इसे तेजी से ऊपर या फिर खींचकर नीचे न करें।

10. तिरंगा उतारने का नियम- अभियान खत्म होने के बाद तिरंगे को सम्मानपूर्वक उतारें और फिर उसे सही से रखें। उसे किसी भी तरह के पोशाक या अन्य चीजों में इस्तेमाल नहीं करना है।

नियम तोड़ने पर हो सकती है सजा- ध्यान रखें अभियान के तहत अगर तिरंगा को फहराने और उतारने के सही नियमों का पालन नहीं किया गया, तो आपको सजा भी हो सकती है। 2002 में ध्वज संहिता में किए गए संशोधन के बाद आम नागरिकों को घर, ऑफिस या फैक्ट्री में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अनुमति है, लेकिन इसके लिए निर्धारित नियमों का पालन करना जरूरी है। ध्वज संहिता का उल्लंघन करने या राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने पर 3 साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों की सजा हो सकती है। यह कार्रवाई Prevention of Insults to National Honour Act, 1971 के तहत की जा सकती है।

सर्टिफिकेट कैसे मिलेगा?
आप 9 अगस्त से 17 अगस्त के बीच अपने घर पर तिरंगा फहरा सकते हैं। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा और सम्मान का पूरा ध्यान रखें। अभियान की आधिकारिक वेबसाइट harghartiranga.com पर जाकर इसमें हिस्सा लें। राष्ट्रीय ध्वज के साथ अपनी फोटो या सेल्फी क्लिक करें। वेबसाइट पर अपनी फोटो अपलोड करके अभियान में अपना नाम दर्ज करें। अपना सर्टिफिकेट बनाएं और उसे डाउनलोड करें। इसके बाद सर्टिफिकेट को #HarGharTiranga और #HGT2026 हैशटैग के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments