Sunday, August 9, 2026
Google search engine
Homeराज्यमध्य प्रदेशभितरवार में बिजली समस्याओं का मौके पर समाधान, विशेष जनसेवा शिविर में...

भितरवार में बिजली समस्याओं का मौके पर समाधान, विशेष जनसेवा शिविर में मिली राहत

भितरवार
  मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड वितरण केंद्र भितरवार द्वारा वार्ड नं. 4 नगर परिषद प्रांगण में स्थित सामुदायिक भवन में अगस्त माह के पहले संपर्क अभियान के अंतर्गत विशेष जन सेवा शिविर 'विद्युत संबंधी सेवाएं आपके द्वार' का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं विद्युत उपभोक्ता अपनी समस्याओं और आवश्यक कार्यों को लेकर पहुंचे, जहां जेई (जूनियर इंजीनियर) सौरभ सिंह भदौरिया और विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया गया। शिविर में बिजली बिल सुधार, बिल भुगतान सुविधा, नवीन कनेक्शन प्रदान करना, भार (लोड) परिवर्तन, नाम परिवर्तन, नई केवाईसी, मीटर संबंधी समस्याएं, आंकलित खपत , विद्युत आपूर्ति शिकायतें एवं विभिन्न योजनाओं की जानकारी सहित कई सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

हर माह आयोजित होते हैं 3 विशेष शिविर
 विभागीय अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए विभाग द्वारा हर माह तीन विशेष जन सेवा शिविरों का अनिवार्य रूप से आयोजन किया जाता है। ये शिविर विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए जाते हैं, ताकि सुदूर गांवों में रहने वाले किसानों और ग्रामीणों को छोटी-छोटी समस्याओं या बिल सुधार के लिए बार-बार बिजली दफ्तर के चक्कर न काटने पड़ें और उनका समाधान गांव स्तर पर ही हो सके।

लाखों की वसूली और शिकायतों का निराकरण
शिविर में प्रकरणों के त्वरित निराकरण  एई विजय सिंह चौहान एवं जेई सौरभ सिंह भदौरिया  सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।  टीम ने दोपहर तक लगभग आधा दर्जन से अधिक आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की। जिसमें मीटर संबंधी: 8 बिलों/शिकायतों में मौके पर सुधार किया गया। 7 उपभोक्ताओं के बिलों को तुरंत दुरुस्त किया गया। लोड सम्बंधित 4 आवेदनों का निराकरण किया गया। मौके पर सुधार और समाधान के साथ ही  बकाया राजस्व वसूली भी की गई।  इस अवसर पर जानकारी देते हुए जेई सौरभ सिंह भदौरिया ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर बेहतर विद्युत सेवा उपलब्ध कराना है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपनी बिजली संबंधी शिकायतों को बेझिझक साझा करने और समय पर बिजली बिल का भुगतान करने की भी अपील की ताकि निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।  इस अवसर पर विद्युत विभाग के अधिकारी  ए.ई. विजय सिंह चौहान , जेई सौरभ सिंह भदौरिया के अलावा कार्यालय स्टाफ  बाबू लतीफ शाह  कंप्यूटर ऑपरेटर  कृष्णा शर्मा , लाइन स्टाफ  कलियान किरार, जगमोहन कुशवाह, रवि धाकड़, नरेन्द्र जाटव, अमित, धर्मदास प्रजापति, छोटू पाठक, सुरेश कुशवाह, विष्णु यादव, लोकेन्द्र, सोनू रावत , सुनील जाट  सहित अन्य उपभोक्ता  मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments