Saturday, August 8, 2026
Google search engine
Homeराज्यबिहार / झारखण्डयुवाओं को साधने की तैयारी में जेडीयू, बूथ स्तर पर Gen Z...

युवाओं को साधने की तैयारी में जेडीयू, बूथ स्तर पर Gen Z तक पहुंचेगा संदेश

 पटना
जदयू अब सीधे-सीधे Gen Z पर अपने को केंद्रित करने की तैयारी में है। नीतीश कुमार के पुत्र और स्वास्थ्य मंत्री निशांत की सक्रियता बढ़ी है और अगले कुछ महीने में यह और विस्तार लेगी।

पार्टी सूत्रों की मानें तो मानसून खत्म होने के बाद निशांत फिर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे। केंद्र में Gej Z हैं। निशांत का मानना है कि 20 से 25 वर्ष के जो युवा हैं उन्होंने नीतीश कुमार के सत्ता में आने के पहले के बिहार को नहीं देखा।

यही पीढ़ी जेन जी है। उन्हें यह विस्तार से बताया जाएगा कि जेन जी के हितों के लिए नीतीश कुमार ने अपने शासनकाल में क्या-क्या किया।

एक-एक बूथ को केंद्र में रखने का न‍िर्देश
युवा जदयू के माध्यम से जेन जी को जिले-जिले में यह बात सभी दृष्टिकोण से बतानी है। एक-एक बूथ को केंद्र में रख इस बात को आगे बढ़ाने का टास्क उन्होंने जदयू की युवा इकाई को दिया है।

Gen Z पर केंद्रित होने के क्रम में जदयू इस आंकड़े को युवाओं के बीच रखेगा कि जब बैंकों ने शिक्षा ऋण देने में कोताही बरतनी शुरू की तो नीतीश कुमार ने एक काॅरपोरेशन बनाकर स्टुडेंट क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की।

बड़ी संख्या में विद्यार्थी इसे लाभान्वित हुए। पढ़ाई के लिए छात्रवृत्तियों की संख्या बढ़ाई गई। छात्रावास मे रह रहे विद्यार्थियों के लिए राशन तक का इंतजाम कराया।

Gen Z को यह भी बताया जाएगा कि नीतीश कुमार ने अपने सात निश्चय की योजनाओं के तहत युवाओं के लिए क्या-क्या किया। उनके शासन काल में नौकरियों की क्या स्थिति रही यह भी बताएंगे।

युवा ही हमारे भव‍िष्‍य
निशांत ने दो टूक अंदाज में कहा है कि आने वाले कल के भविष्य हमारे युवा ही हैं। उनके हितों पर काम को वह आगे बढ़ाने को तत्पर हैं।

युवाओं के बीच जाकर उनके साथ बड़े स्तर पर संवाद से यह मालूम हो सकेगा कि वे क्या चाहते हैं। नीतीश कुमार ने युवाओं को स्किल बनाए जाने को ले कुशल युवा योजना शुरू की थी। परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता की भी बात होगी।

पार्टी फ्रंट पर निशांत की सक्रियता के साथ-साथ स्वास्थ्य महकमे में भी उनकी तेजी बढ़ी है। स्वास्थ्य मंत्री की हैसियत से वह अस्पतालों में पहुंच मरीजों और उनके स्वजनों से समस्याओं की भी बात कर रहे। दवाओं की उपलब्धता तक को देख रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments