Friday, August 7, 2026
Google search engine
Homeराज्यहरियाणा: 7वीं की छात्रा से दुष्कर्म मामले में बड़ा एक्शन, फरार आरोपी...

हरियाणा: 7वीं की छात्रा से दुष्कर्म मामले में बड़ा एक्शन, फरार आरोपी 10 दिन बाद गिरफ्तार

अंबाला.

सातवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपित को 10वें दिन सीआइए-1 की टीम ने धरदबोचा। आरोपित को जब पकड़ा गया वह अत्यधिक नशे की हालत में था। लिहाजा समाचार लिखे जाने तक उसके नाम और पता का खुलासा नहीं हो सका था।

बताया जा रहा है कि आरोपित उत्तरप्रदेश का मूल निवासी है। आरोपित के नाम और ठिकाने की पुष्टि पुलिस शुक्रवार को ही करेगी। बताया जा रहा है कि 7वीं कक्षा की छात्रा से जबरदस्ती करने से पहले उसने अंबाला शहर में ही किसी दूसरी बच्ची को अपना शिकार बनाने का प्रयास भी किया था। लेकिन वह बच्ची अन्य दो बच्चियों के साथ थी लिहाजा वह अपने इरादे में कामयाब नहीं हो सका था। जब यह 7वीं कक्षा की छात्रा अकेली आती दिखी तो आरोपित ने इसे अपना शिकार बनाते हुए जबरदस्ती उसके मुंह पर हाथ रखते हुए हाथ पीछे से पकड़कर झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। लेकिन छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए निर्वस्त्र वहां से भागकर अपनी जान बचाई थी।

छात्रा ने फिर से स्कूल जाना शुरू किया
28 जुलाई को हुई इस घटना के बाद बच्ची पूरी तरह से सहम गई थी। बच्ची शरीर से बेहद कमजोर है। लेकिन घटना के चार दिन बाद बच्ची ने हिम्मत दिखाते हुए दोबारा स्कूल में जाना शुरू कर दिया है। आरोपित वारदात को अंजाम देने से पहले ट्रेन में बैठकर ही अंबाला रेलवे स्टेशन पहुंचा था। इसके बाद उसने रेलवे स्टेशन से ही बाइक चुराई और इस वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments