Friday, August 7, 2026
Google search engine
Homeराज्यबिहार / झारखण्डजागरूकता अभियान का असर, जमशेदपुर में बढ़ा महिला वोटरों का आंकड़ा

जागरूकता अभियान का असर, जमशेदपुर में बढ़ा महिला वोटरों का आंकड़ा

रांची
नई प्रारूप मतदाता सूची के अनुसार, जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 15,11,805 है। इनमें महिला मतदाताओं की संख्या 7,59,206 दर्ज की गई है, जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या 7,52,533 है।

इस प्रकार जिले में पुरुषों के मुकाबले 6,673 अधिक महिला मतदाता पंजीकृत हैं। इसके अतिरिक्त सूची में 66 थर्ड जेंडर (तृतीय लिंग) मतदाता भी शामिल हैं।
छह में से 5 विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं का वर्चस्व

जिले के कुल छह विधानसभा क्षेत्रों में से पांच में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है:    
        पोटका: 1,30,003 पुरुष और 1,33,823 महिला मतदाता।
        जुगसलाई: 1,44,023 पुरुष और 1,44,093 महिला मतदाता।
        जमशेदपुर पूर्वी: 1,14,945 पुरुष और 1,16,106 महिला मतदाता।
        जमशेदपुर पश्चिमी: 1,38,894 पुरुष और 1,40,145 महिला मतदाता।

जिले में केवल बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र ही अपवाद है, जहां पुरुषों की संख्या महिलाओं से अधिक है। यहां 1,12,375 पुरुष मतदाताओं की तुलना में 1,10,052 महिला मतदाता पंजीकृत हैं।

जागरूकता अभियानों का दिखा असर
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान ग्रामीण और शहरी इलाकों में महिलाओं के पंजीकरण पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया था।

बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) द्वारा घर-घर जाकर किए गए सत्यापन और व्यापक जागरूकता अभियानों के कारण महिला पंजीकरण में यह ऐतिहासिक वृद्धि संभव हो सकी है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments