Thursday, August 6, 2026
Google search engine
Homeमनोरंजनमिनी माथुर बनीं 'द अलायंस' की पहली विनर, जीती ट्रॉफी और 50...

मिनी माथुर बनीं ‘द अलायंस’ की पहली विनर, जीती ट्रॉफी और 50 लाख रुपये

लॉकअप' के बाद एक और रियलिटी शो का द एंड हो गया है. प्राइम वीडियो के शो 'द अलांयस' सीजन 1 को इसका पहला विनर मिल गया है. शो की ट्रॉफी और 50 लाख का कैश प्राइज एक्ट्रेस और टीवी होस्ट मिनी माथुर ने जीता है. मिनी ने फिनाले में अली गोनी और रुही दोसानी को हराया है.

मिनी ने जीता शो
अलायंस का ग्रैंड फिनाले एपिसोड गुरुवार दोपहर 12 बजे स्ट्रीम हुआ. टॉप 3 में कुशाल टंडन अपनी जगह बनाने से चूके. फिनाले की जंग अली गोनी, रूही और मिनी के बीच हुई. तगड़े कॉम्पिटिशन के बावजूद मिनी ने बेस्ट किया. वो शो की फाइनल Ace बनीं और इसी के साथ अलायंस की विनर भी. सोशल मीडिया पर मिनी को ढेर सारी बधाई मिल रही है. फैंस और सेलेब्स मिनी की जीत से खुश हैं.

मिनी को इंटरनेट यूजर्स ने डिजर्विंग विनर बताया है. उनके गेम की पहले दिन से तारीफ हो रही है. माइंड गेम, स्ट्रैटिजी और इंटेलीजेंस में मिनी से बेहतर शो में कोई नहीं नजर आया. हर टास्क में मिनी ने खुद को साबित किया है. उन्होंने अपने स्मार्ट गेम से कंटेस्टेंट्स के साथ फैंस का भी दिल जीता. शो में मिनी और निखिल चिनप्पा की दोस्ती मिसाल बनी. दोनों ने एक-दूसरे का हर मोड़ पर साथ दिया. मिनी के लिए अलायंस की ये जर्नी आसान नहीं रही थी.

होस्ट से कंटेस्टेंट तक की जर्नी
मिनी को टीवी की फेमस होस्ट के रूप में जाना जाता है. ये पहली बार था जब वो किसी रियलिटी शो में नजर आईं. उन्होंने डांस शो 'झलक दिखला जा 2' में जरूर पार्टिसिपेट किया था. लेकिन दोनों ही शोज का फॉर्मेट बिल्कुल अलग है. अलायंस माइंड गेम और इंटेलीजेंस का गेम है. जिसमें सर्वाइव करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ता है. मिनी ने इंडियन आइडल के कई सीजन होस्ट किए हैं. वो होस्ट होने के साथ एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर भी हैं. उनके पति कबीर खान हैं. जिन्होंने बजरंगी भाईजान, टाइगर जैसी हिट फिल्में बनाई हैं.

कबीर खान शो में पत्नी से मिलने आए थे. उन्होंने मिनी के गेम की तारीफ की थी. एक्ट्रेस के गेम को कई लोगों ने सराहा है. यूजर्स को उनका डीसेंसी से गेम खेलने का अंदाज बहुत पसंद आया. फैंस चाहते हैं मिनी फिर से कोई और रियलिटी शो करें. ताकि उनका स्मार्ट गेम लोगों को दोबारा से देखने को मिले.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments