Thursday, August 6, 2026
Google search engine
Homeराज्यपंजाबपंजाब में गौशालाओं के लिए राहत भरा ऐलान, बिजली बिल माफ, बेसहारा...

पंजाब में गौशालाओं के लिए राहत भरा ऐलान, बिजली बिल माफ, बेसहारा पशुओं के संरक्षण को बढ़ावा

चंडीगढ़.

पंजाब सरकार ने राज्‍य की सभी गोशालाओं का बिजली बिल माफ करने का फैसला किया है। पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को इसकी घोषणा की। इससे अब राज्‍य की सभी गोशालाओं का बिजली बिल शून्‍य आएगा।

बता दें कि राज्‍य में आम लोगों को हर माह 300 यूनिट तक की खपत पर बिजली बिल माफ है। यहां एक बैठक में मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह सरकार का एक औेर जनहितैषी निर्णय है और उन्‍होंने राज्य की सभी गोशालाओं के बिजली बिल को माफ करने की मंजूरी दे दी है। इस निर्णय से 152 और गोशालाओं को मुफ्त बिजली का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही पंजाब में मुफ्त बिजली प्राप्त करने वाली गोशालाओं की कुल संख्या बढ़कर 518 हो गई है।

बेसहारा पशुओं की समस्‍या से निपटने में गोशालाएं महत्‍वपूर्ण
ख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, ‘राज्य भर में बेसहारा पशुओं की समस्या से निपटने में गोशालाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। वर्तमान में 366 गोशालाओं को मुफ्त बिजली मिल रही है और अब 152 अन्य गोशालाओं को भी इस सुविधा के दायरे में लाया जाएगा। सभी गोशालाओं को पंजाब सरकार की ओर से मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। उनसे बिजली आपूर्ति का एक भी पैसा नहीं लिया जाएगा।’

बेसहारा पशुओं की देखभाल मानवता की सेवा
मुख्‍यमंत्री ने गोशालाओं जैसी इन संस्थाओं को मजबूत बनाने के महत्व पर जोर दिया। उन्‍होंने कहा कि गोशालाओं का सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करना समय की प्रमुख आवश्यकता है ,ताकि गोवंश की उचित देखभाल हो सके। मेरे दरवाजे इन गोशालाओं के लिए हमेशा खुले हैं, जो सड़कों पर भटकने वाले बेसहारा पशुओं की देखभाल कर मानवता की बड़ी सेवा कर रही हैं। प्रबंधकीय समितियां गौ माता की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित करने के लिए प्रशंसा की पात्र हैं और गौ सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है।

कहा- गोवंश की बेहतर देखभाल कर रही हैं गोशालाएं
उन्‍होंने गौशाला प्रबंधन समितियों के प्रयासों की जमकर सराहना की। भगवंत मान ने कहा कि विभिन्न गोशालाएं गोवंश की बेहतर देखभाल और संरक्षण कर रही हैं, जो सड़कों पर मानव जीवन के लिए गंभीर खतरा बन सकते थे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग की आवश्यकताओं के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और जनहितैषी फैसले लेने के लिए प्रतिबद्ध है। गोशालाओं के कुशल प्रबंधन तथा बेसहारा पशुओं की समस्या से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए उन्हें आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करना भी आवश्यक है। राज्य सरकार इस कार्य के लिए हरसंभव सहयोग और सहायता प्रदान करेगी। इस अवसर पर मुख्य सचिव के.एपी सिन्हा, बिजली ओर पशुपालन विभागों के सचिव भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments