Sunday, August 2, 2026
Google search engine
Homeराज्यनई भाजपा कार्यकारिणी से संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति को धार

नई भाजपा कार्यकारिणी से संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति को धार

नई दिल्ली
दक्षिण हरियाणा के अपने राजनीतिक किले को विपक्षी दल भेद नहीं सकें, इसके लिए भाजपा ने अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी में एक-एक कड़ी को जोड़ा है। कार्यकारिणी के घोषणा से पहले विधायकों, संगठन पदाधिकारियों सांसदों तथा केंद्रीय मंत्रियों की राय ली गई।

जातीय, क्षेत्रीय संतुलन और युवाओं को आगे करने का संदेश देने के लिए पार्टी ने नेताओं को पद दिए हैं। संगठन पदाधिकारियों का कहना है कि नई कार्यकारिणी युवा और अनुभव समावेश है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता की 36 सदस्यीय टीम की घोषणा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से शनिवार को की गई थी। पलवल के पूर्व विधायक दीपक मंगला तथा प्रदेश कार्यकारिणी में कई महत्वपूर्ण पद संभाल चुके वैश्य समाज से आने वाले दीपक का नाम प्रदेश अध्यक्ष के लिए भी खूब उछला था।

रेवाड़ी से भाजपा के विधायक लक्ष्मण यादव को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है। ओबीसी वर्ग से आने वाले लक्ष्मण को संंगठन से जोड़ कर अहीरवाल में पार्टी को मजबूत करने का प्रयास किया गया है। वहीं तीन महामंत्री में एक चेहरा भी दक्षिण हरियाणा से है। पटौदी के पूर्व विधायक सत्यप्रकाश जरावता जो एससी वर्ग से आते हैं।

उन्हें एससी वर्ग मजबूती से जोड़ने के लिए महामंत्री बनाया गया है। जबकि ब्राम्हण वर्ग से आने फरीदाबाद के रहने वाले गोपाल शर्मा को भी महामंत्री बनाया गया है। वे भाजपा से कई सालों से जुड़े हुए हैं। राजपूत बिरादरी से ताल्लुक रखने वाले महेश चौहान को प्रदेश किसान मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है।

महेश गुरुग्राम के रहने वाले है और छात्र जीवन से ही पार्टी से जुड़े हुए हैं। इस बार नौ प्रदेश मंत्री बनाए गए हैं। इनमें से पंजाबी वर्ग के हरविंद्र कोहली का भी नाम है। कोहली गुरुग्राम के रहने वाले हैं।

जाट बिरादरी से आने वाले सोनीपत के रहने वाले अक्षित दहिया को पार्टी ने युवा मोर्चे का प्रदेश अध्यक्ष बनाकर जाट बेल्ट में यह संदेश दिया है कि पार्टी सभी को साथ लेकर चलने पर यकीन करती है। नई कार्यकारिणी में ओबीसी वर्ग के मनीष यादव को प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी तथा सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी है।

फरीदाबाद के रहने वाले अपने पुराने कार्यकर्ता नरेंद्र गुप्ता को पार्टी ने प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि नई टीम नई उर्जा के साथ पार्टी को और भी मजबूत करने का काम तेजी के साथ करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments