Sunday, August 2, 2026
Google search engine
Homeराज्यउत्तर प्रदेशजेन अल्फा की आवाज बनी बदलाव, सर्वोदय कॉलेज में शुरू हुए सुधार

जेन अल्फा की आवाज बनी बदलाव, सर्वोदय कॉलेज में शुरू हुए सुधार

फतेहपुर
फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों (जेन अल्फा)के प्रदर्शन के बाद व्यवस्थाएं सुधरनीं शुरू हो गई हैं। गुरुवार को जेसीबी लगाकर खेल मैदान में खड़े कंटीले पेड़ों और झाड़ियों को साफ कराया गया। स्कूल में शुद्ध पानी के लिए आरओ का प्लांट भी लगना शुरू हो गया है। हर कक्षा में चार-चार पंखे लगाए जा रहे हैं। बच्चों के प्रदर्शन की चर्चा पूरे देश में है। मेरठ की कंपनी बिरला एयरकॉन ने करीब दो लाख कीमत के डेढ़ सौ लीटर क्षमता के दो वाटर कूलर और आरओ प्लांट स्कूल के लिए भेजे हैं। गुरुवार को कंपनी के एमडी पीके जैन आरओ और वाटर कूलर लेकर विद्यालय पहुंचे। प्रधानाचार्य एलजी सिंह ने बताया जल्द ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करा ली जाएंगी। कॉलेज प्रबंधन और प्रशासन ने छात्रों की मांगों को मानते हुए उन पर अमल भी शुरू करा दिया। स्कूल प्रशासन ने वाचनालय मद से 35 नए पंखे खरीदकर उनकी फिटिंग शुरू करा दी। हर कक्षा में पुराने और नए पंखों को मिलाकर चार-चार पंखे लगाए जाएंगे।

जेन अल्फा को फंडिंग पर पुलिस की निगाहें
जेन अल्फा के प्रदर्शन के पीछे फंडिंग की परतें धीरें-धीरें खुलनी शुरू हो गई हैं। बच्चों की मांगे वाजिब जरूर थीं, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में एक साथ बिनी किसी पूर्व सूचना के पोस्टर-बैनर के साथ हुआ प्रदर्शन कई सवाल खड़े कर रहा है। सवाल यह भी है कि जिन बच्चों को पेन, कॉपी और किताब खरीदने के लिए दुश्वारियां उठानी पड़ती हों, उनके हाथों में पोस्टर-बैनर किसने पहुंचाए।

क्या थी छात्रों की मांगे?
स्कूल के हर कक्ष में चार पंखे लगवाए जाएं, जो लगे हैं उन्हें ठीक कराया जाए
शौचालयों की नियमित साफ-सफाई कराई जाए, एक सफाईकर्मी नियिमित रहे
कक्षा छह से आठ तक के बच्चों के लिए भी बेहतर फर्नीचर की व्यवस्था हो
एमडीएम (मध्याह्न भोजन) की गुणवत्ता में सुधार किया जाए
कुछ शिक्षकों द्वारा बच्चों के साथ किए जाने वाले दुर्व्यवहार पर कार्रवाई हो
पीने के पानी की समुचित व्यवस्था की जाए, आरओ प्लांट आदि लगवाएं जाएं

चंद्रशेखर ने बच्चों से वीडियो कॉल पर बात की
वहीं प्रदर्शन का अगुवा रहे छात्र अंकुर से गुरुवार को भीम आर्मी प्रमुख व सांसद चंद्रशेखर आजाद ने बात की। छात्र ने पूरा घटनाक्रम बताते हुए कहा कि मांगों को लेकर स्कूल में काम चल रहा है। सभी मांगों पर काम नहीं होने पर 15 दिन बाद फिर प्रदर्शन किया जाएगा। भीम आर्मी प्रमुख व सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सर्वोदय इंटर कालेज के छात्रों से वीडियो काल पर बातचीत की। छात्रों की तरफ से अंकुर सोनकर ने बातचीत कर पूरे मामले से उनको अवगत कराया।

पढ़ाई पर ध्यान और गुरूओं के सम्मान की बात कही
करीब दस मिनट तक हुई इस बीतचीत में अंकुर ने कहा कि हमारी मांगों पर काम शुरु हो गया है। विज्ञान वर्ग की मान्यता के लिये भी मांग की गई है। मांगे पूरी नहीं होने पर दोबारा आंदोलन किया जाएगा। हालांकि चंद्रशेखर ने कहा कि इंटरनेट ने आपकों उम्र से अधिक बड़ा कर दिया है। अभी पढ़ाई पर ध्यान देने और गुरुओं का सम्मान करों क्योंकि गुरू का स्थान माता पिता से बड़ा होता है। सांसद ने विज्ञान वर्ग की मान्यता के लिए जिला प्रशासन से बात करने का आश्वासन दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments