Monday, July 27, 2026
Google search engine
Homeमनोरंजनभोजपुरी बवाल में रो पड़ीं आम्रपाली दुबे, वजन पर सुनकर छलके आंसू...

भोजपुरी बवाल में रो पड़ीं आम्रपाली दुबे, वजन पर सुनकर छलके आंसू कैमरे

आम्रपाली दुबे और निरहुआ भोजपुरी के पॉपुलर स्टार हैं. निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को हमेशा से फैन्स का बेइंतिहा प्यार मिलता आया है. कमाल की बात ये है कि अब दोनों भोजपुरी बवाल शो में साथ नजर आने वाले हैं. शो में दोनों की रियल लाइफ की झलक देखने को मिलेगी. भोजपुरी बवाल का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें आम्रपाली रोती दिखाई दे रही हैं. आइए जानते हैं कि ऐसा क्या हुआ, जो भोजपुरी क्वीन कैमरे पर रो दीं.

बढ़े वजन पर रोईं आम्रपाली
जियो हॉटस्टार पर शो 'भोजपुरी बवाल' का लेटेस्ट वीडियो शेयर किया गया है. प्रोमो की शुरुआज आम्रपाली के ग्लैमरस अंदाज से होती है. प्रोमो में आम्रपाली की मां और निरहुआ उन्हें नसीहत देते हुए नजर आ रहे हैं. पहले आम्रपाली की धमाकेदार एंट्री होती है. निरहुआ उनसे कहते हैं कि आप इतनी सुंदर दिखती हो. इसके बाद आम्रपाली की मां उनसे कहती हैं कि आप थोड़ा अपनी हेल्थ पर काम करो.

मां की बात सुनकर आम्रपाली उनसे कहती हैं कि बहुत बुरा लग रही हैं आपकी बातें. हर कोई 24 घंटे यही कहता है कि वजन कम कर लो. उनका ये वीडियो देखकर फैंस शो के लिए काफी एक्साइटेड हो गए हैं.

एक फैन ने लिखा कि अब दिखेगी भोजपुरी क्वीन की रियल लाइफ. दूसरे ने लिखा कि आप बहुत खूबसूरत हैं. अन्य ने लिखा कि आप जैसी हो वैसे ही अच्छी हो. कई फैन्स ने कहा कि दीदी आप रो मत, हम लोगों को बुरा लग रहा है. कुछ ने कहा कि सच में ये शो मजेदार होने वाला है. प्रोमो पर आम्रपाली को फैन्स का बहुत प्यार मिल रहा है.

'भोजपुरी बवाल' की बात करें, तो इसे 2 अगस्त से स्ट्रीम किया जाएगा. शो जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर देख सकते हैं. शो में पवन सिंह, तेज प्रताप यादव और काजल राघवानी भी नजर आने वाली हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments