Monday, July 27, 2026
Google search engine
Homeराज्यउत्तर प्रदेशनीट में 18 बेटियों की शानदार सफलता, संस्कार, आधुनिक शिक्षा और फ्री...

नीट में 18 बेटियों की शानदार सफलता, संस्कार, आधुनिक शिक्षा और फ्री कोचिंग का दिखा असर

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल 

सर्वोदय विद्यालयों से संवर रहा भविष्य, योगी सरकार की पहल से गांव की बेटियां लिख रहीं सफलता की नई इबारत

योगी सरकार में छात्र-छात्राओं को निःशुल्क आवासीय शिक्षा और जेईई-नीट की विशेष तैयारी से मिल रहा नया अवसर

प्रदेश के 103 जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, डिजिटल लर्निंग, योग और नैतिक शिक्षा से निखर रहीं प्रतिभाएं

लखनऊ,
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में शिक्षा और सामाजिक सशक्तीकरण की योजनाएं सकारात्मक परिणाम दे रही हैं। समाज कल्याण विभाग के जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय केवल स्कूली शिक्षा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आधुनिक तकनीक, भारतीय संस्कार और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के प्रभावी केंद्र बनकर उभर रहे हैं। नई शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप विद्यार्थियों के बौद्धिक, शारीरिक और नैतिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इसका ताजा उदाहरण मिर्जापुर के सर्वोदय बालिका विद्यालय, मड़िहान स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस है। यहां नीट की निःशुल्क आवासीय कोचिंग प्राप्त करने वाली 34 छात्राओं में से 31 ने परीक्षा दी, जिनमें 18 छात्राओं ने सफलता हासिल की। इनमें पूजा रंजन, श्वेता पाल, खुशबू , लक्ष्मी रावत, मालती, अंकिता, अनीता, मनीषा, प्रेमलता, अंकिता कुमारी, कोमल, सपना, अंशिका, प्रियंका, फूल कुमारी, अनुराधा, खुशी और आंचल ने सफलता अर्जित की है।

अनुसूचित एवं अनुसूचित जनजाति के लिए 60 प्रतिशत सीटें निर्धारित

जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है। साथ ही परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। प्रवेश प्रक्रिया में 60 प्रतिशत सीटें अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, 25 प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग तथा 15 प्रतिशत सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं। इस व्यवस्था का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क आवासीय शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

प्रदेश में वर्तमान में 103 जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय संचालित 

प्रदेश में वर्तमान में 103 जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय संचालित हैं, जहां कक्षा 6 से 12 तक विद्यार्थियों को निःशुल्क आवासीय शिक्षा दी जा रही है। साथ ही स्मार्ट क्लास, डिजिटल बोर्ड, कंप्यूटर लैब, योग, नैतिक शिक्षा और खेल गतिविधियों के साथ जेईई एवं नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की विशेष तैयारी कराई जाती है। मथुरा, गोंडा, बलिया और कानपुर देहात सहित विभिन्न जिलों में 20 नए सर्वोदय विद्यालय निर्माणाधीन हैं।

प्रतिभावान विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी की सुविधा 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप सर्वोदय विद्यालयों और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के माध्यम से प्रदेश के प्रतिभावान विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी और संस्कारयुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि वे अपने सपनों को साकार कर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें।

संजीव सिंह, निदेशक, समाज कल्याण विभाग

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments