Monday, July 27, 2026
Google search engine
Homeराज्यउत्तर प्रदेशकांवड़ यात्रा से पहले UP सरकार अलर्ट, CM योगी ने मांस-शराब की...

कांवड़ यात्रा से पहले UP सरकार अलर्ट, CM योगी ने मांस-शराब की दुकानों और यात्रा मार्गों को लेकर दिए बड़े निर्देश

लखनऊ

सावन के महीने और 30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली तक प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु यातायात व्यवस्था, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं.सीएम योगी ने भी इसे लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। 

कांवड़ यात्रा मार्गों पर मांस और शराब की दुकानें बंद रहेंगी
इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा के दौरान यात्रा मार्गों पर मांस और शराब की दुकानें पूरी तरह बंद रखे जाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही अधिकारियों से इसकी निगरानी करने को भी कहा है. सीएम योगी ने कांवड़ यात्रा को लेकर शुक्रवार को गाजियाबाद में मेरठ और सहारनपुर मंडल के पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर यात्रा शुरू होने से पहले सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। 

म्यूजिक सिस्टम पर सीएम योगी का सख्त निर्देश
सीएम योगी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान म्यूजिक सिस्टम की आवाज, कांवड की ऊंचाई मानक के अनुरूप हो. इसके लिए म्यूजिक सिस्टम संचालकों, कांवड़ बनाने वालों और कांवड़ संघों से समन्वय बनाएं. सुरक्षा पर जोर, अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती बरतते हुए सीएम योगी ने यात्रा मार्गों पर पर्याप्त पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के भी निर्देश दिए। 

यात्रा मार्गों की ड्रोन से हो निगरानी
यात्रा मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर ड्रोन से इसकी निगरानी किए जाने की बात भी सीएम योगी ने अधिकारियों से कही. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाने वालों पर निगरानी रखी जाए और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेरठ और सहारनपुर के मंडल आयुक्त लगातार कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते रहें. पुलिस और जिला प्रशासन स्थानीय स्तर पर और दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड के साथ लगातार संपर्क बनाते हुए सभी जानकारी साझा करें। 

ताजा और सात्विक भोजन की व्यवस्था कराई जाए
साथ ही कहा गया कि कांवड यात्रा में चलने वाले वाहनों के चालक नशे की हालात में उनको न चलाएं. शिविरों के आसपास और कांवड़ यात्रा मार्ग पर ट्रांसफॉर्मरों और बिजली के तारों का विशेष ध्यान रखा जाए. अधिकारी जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित करते रहें. कांवड़ यात्रा के मार्गों को गड्ढामुक्त कराकर मार्गों की झाड़ियों की सफाई करवाई जाए. शिविरों में स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई, ताजा और सात्विक भोजन की व्यवस्था कराई जाए. बता दें कि इस साल कांवड़ यात्रा 30 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी। 
 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments