Thursday, July 16, 2026
Google search engine
Homeराज्यपंजाबजालंधर से कटरा सफर हुआ आसान, सुबह 9:15 बजे चलेगी वोल्वो बस,...

जालंधर से कटरा सफर हुआ आसान, सुबह 9:15 बजे चलेगी वोल्वो बस, रास्ते में 5 प्रमुख स्टॉपेज

जालंधर
पंजाब सरकार ने श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जालंधर से कटरा के लिए नई वोल्वो बस सेवा शुरू की है। यह बस रोजाना सुबह 9:15 बजे जालंधर बस स्टैंड से रवाना होगी और शाम 5 बजे कटरा पहुंचेगी। बस का कटरा तक का किराया 945 रुपए निर्धारित किया। 

लंबे समय से जालंधर से कटरा जाने वाले यात्रियों को सीधी और आरामदायक बस सेवा नहीं मिलने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। यात्रियों की मांग को देखते हुए पंजाब सरकार ने यह सुविधा शुरू की है। जालंधर बस स्टैंड के जीएम मनिंदर पाल सिंह ने बताया कि यात्रियों की मांग थी कि जालंधर से कटरा के लिए वोल्वो बस चलाई जाए। इसी को ध्यान में रखते हुए यह सेवा शुरू की गई है।

सेवा को अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है
उन्होंने कहा कि यदि यात्रियों से इस सेवा को अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है तो भविष्य में और बसें भी चलाई जा सकती हैं। नई वोल्वो सेवा शुरू होने से वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों को सीधा, सुविधाजनक और आरामदायक सफर मिल सकेगा।

पहले दिन 20 सवारियां गईं
जालंधर से कटरा के लिए शुरू हुई पंजाब रोडवेज की वोल्वो बस सेवा के पहले दिन 20 यात्रियों ने सफर किया। रोडवेज जीएम ने बताया कि बस जालंधर बस स्टैंड से चलकर टांडा, दसूहा, मुकेरियां, पठानकोट, जम्मू होते हुए कटरा पहुंचेगी। वापसी के दौरान भी यही स्टॉपेज रहेंगे।

जीएम ने बताया कि बस संचालन को पिछले सप्ताह ही मंजूरी मिल गई थी, लेकिन कटरा में टाइमिंग को लेकर आ रही समस्या के कारण सेवा शुरू होने में देरी हुई। अब बस नियमित रूप से संचालित की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments