Thursday, July 16, 2026
Google search engine
HomeUncategorized7 लाख सैलरी के बाद भी तनाव में इंजीनियर, एआई से नौकरी...

7 लाख सैलरी के बाद भी तनाव में इंजीनियर, एआई से नौकरी जाने का डर

हमेशा लोगों को लगता है कि अच्छी सैलरी होने के बाद आर्थिक तनाव खत्म हो जाता है. लेकिन एक भारतीय टेक प्रोफेशनल की कहानी इससे बिल्कुल अलग है. 29 वर्षीय भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर रोहित दो फुल-टाइम आईटी नौकरियां करके हर महीने करीब 7 लाख रुपये कमाते हैं. इसके बावजूद उन्हें भविष्य की आर्थिक सुरक्षा और एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की वजह से नौकरी पर पड़ने वाले असर की चिंता रहती है. इससे परेशान होकर वह दो नौकरियां कर रहे हैं.

पर्सनल फाइनेंस पॉडकास्ट 'फिक्स योर फाइनेंस' में रोहित ने बताया कि वह रोज करीब 16 घंटे काम करते हैं. वह एक कंपनी में दिन के समय और दूसरी जो अमेरिका की कंपनी है उसमें रात के टाइम काम करते हैं.

आर्थिक तंगी में बीता बचपन  
बातचीत के दौरान रोहित ने बताया कि उनका बचपन आर्थिक तंगी में बीता. परिवार केवल एक बच्चे की पढ़ाई का खर्च उठाने की स्थिति में था. ऐसे में उनके बड़े भाई ने बड़ा त्याग किया. उन्होंने अपनी पढ़ाई छोड़ दी ताकि वह पढ़ सकें. इसलिए उन्हें ऐसा लगता है कि अगर वह सफल नहीं हुए तो केवल उनकी ही नहीं पूरे परिवार की हार होगी.

अच्छी सेविंग के बाद भी है चिंता
उन्होंने आगे बताया कि उनके म्यूचुअल फंड निवेश की कीमत 70 लाख रुपये से ज्यादा हो चुकी है. इसके अलावा उनके पास करीब 2 लाख रुपये के शेयर और 10 लाख रुपये की एफडी है. इस तरह उनकी कुल बचत लगभग 82 लाख रुपये हो गई है. हालांकि, आने वाले समय में उनके खर्च बढ़ने की उम्मीद है. फ्लैट मिलने के बाद उन्हें करीब 60,000 रुपये की होम लोन EMI और 28,000 रुपये की कार लोन EMI देनी होगी. इससे उनके हर महीने के कुल खर्च लगभग 1.3 से 1.4 लाख रुपये तक पहुंच सकते हैं.

काम की वजह से निजी जिंदगी प्रभावित
लगातार 16 घंटे काम करने की वजह से रोहित के पास परिवार, दोस्तों और खुद के लिए समय ही नहीं बचता है. उन्होंने यह बात भी स्वीकारी कि कई बार उन्हें भी परिवार के साथ बाहर घूमने का मन करता है लेकिन काम के प्रेशर की वजह से वह ऐसा नहीं कर पाते हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments