Sunday, July 12, 2026
Google search engine
Homeराज्यपंजाबपंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 गायों के कटे सिर व 2...

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 गायों के कटे सिर व 2 क्विंटल मांस बरामद, 2 आरोपी दबोचे गए

अमरगढ़.

अमरगढ़ के नजदीकी गांव बुलापुर के खेतों के बीचों बीच बने मकान व पशुओं के बाड़े में कथित गौहत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में छह व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, जबकि दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने छापामारी के दौरान बड़ी मात्रा में गौमांस, गौवंश के अवशेष, गौहत्या में इस्तेमाल किए गए औजार तथा दो जीवित गायें बरामद की हैं। जानकारी अनुसार थाना अमरगढ़ के एसएचओ सब इंस्पेक्टर जगसीर सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ गांव नारीके कलां के पास गश्त व संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान गांव बुलापुर निवासी किसान सुखचरण सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि गांव भुरथला मंडेर निवासी अमनदीप सिंह की लगभग 19-20 बीघा जमीन बुलापुर में स्थित है, जहां एक मकान व पशुओं का बाड़ा बना हुआ है।

उक्त जमीन पिछले पांच-छह वर्षों से गांव हथोआ निवासी मोहम्मद असलम निवासी हथोआ को ठेके पर दी गई थी। उसके अनुसार मोहम्मद असलम, उसका पुत्र लियाकत उर्फ काका, दामाद सबाव निवासी जमालपुरा (मालेरकोटला), सुहेल व सलीम नामक व्यक्ति अक्सर वहां आते-जाते रहते थे। ये लोग विभिन्न वाहनों के माध्यम से बेसहारा गौवंश को पकड़कर उक्त परिसर में लाते थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने कभी भी वहां दूध लेने वाले दोधी आते जाते नहीं देखे, जिससे उसे संदेह हुआ कि गौवंश को अवैध रूप से काटकर उसका मांस आगे बेचा जा रहा है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर छापामारी की। छापामारी के दौरान पुलिस ने मोहम्मद असलम व उसके दामाद सबाव को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को परिसर से तीन गायों के कटे हुए सिर, लगभग दो क्विंटल गौमांस, गौवंश के कटे हुए अंग, मांस काटने में प्रयुक्त औजार व दो जीवित गायें बरामद हुईं। एसएचओ जगसीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अमनदीप सिंह निवासी भुरथला मंडेर, मोहम्मद असलम, लियाकत उर्फ काका निवासी हथोआ, सबाव निवासी जमालपुरा, सुहेल व सलीम निवासी उत्तर प्रदेश के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है व फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर छापामारी की जा रही है।

पुलिस का दावा है कि शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, मामले की भनक लगते ही हिंदू गौ रक्षा दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। संगठन के प्रतिनिधियों ने प्रशासन की मौजूदगी में बरामद गौवंश के अवशेषों का हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार किया।
गांव में इस घटना के सामने आने के बाद लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके को पुलिस छावनी में तबदील कर दिया है तथा लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments