Saturday, July 11, 2026
Google search engine
Homeदेशकरौली-सवाईमाधोपुर बांध विवाद में साइबर जांच तेज, आरोपियों पर होगी सख्त कार्रवाई

करौली-सवाईमाधोपुर बांध विवाद में साइबर जांच तेज, आरोपियों पर होगी सख्त कार्रवाई

  करौली
करौली-सवाईमाधोपुर में पांचना बांध के पानी को लेकर सोशल मीडिया पर की जा रही भड़काऊ और अभद्र टिप्पणियों के मामले में जिला पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले में अलग-अलग थानों में 3 FIR दर्ज की हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री साझा करने वाले 146 फेसबुक अकाउंट बंद करने की कार्रवाई की है।

पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने बताया कि सोशल मीडिया पर दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ाने वाली पोस्ट और टिप्पणियों को गंभीरता से लिया गया है। मामले में करौली और सवाईमाधोपुर जिलों में 24-24 लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर की गई कुछ टिप्पणियों से क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द और कानून व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी थी। इसी को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई शुरू की है। पुलिस अब संबंधित अकाउंट्स, पोस्ट, वीडियो और अन्य डिजिटल सामग्री की जांच कर रही है।

अन्य जिलों तक बढ़ाया जांच का दायरा
पांचना बांध प्रकरण से जुड़े सोशल मीडिया पोस्ट और वायरल वीडियो की जांच अब करौली और सवाईमाधोपुर के अलावा अन्य जिलों तक भी बढ़ा दी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आपत्तिजनक पोस्ट कहां से अपलोड की गई और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं। इसके लिए साइबर टीम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय अकाउंट्स और साझा की गई सामग्री की गहन जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान यदि कोई व्यक्ति आपराधिक गतिविधि में शामिल पाया जाता है या उसकी ओर से कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाली सामग्री साझा की गई है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भड़काऊ, आपत्तिजनक या गलत जानकारी वाली पोस्ट साझा करने से बचें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सामाजिक माहौल खराब करने वालों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही लोगों से शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments