Friday, July 10, 2026
Google search engine
Homeराज्यसुपर-100 की सीटें बढ़ीं, इंजीनियरिंग-मेडिकल परीक्षा तैयारी के लिए मिलेगा अवसर

सुपर-100 की सीटें बढ़ीं, इंजीनियरिंग-मेडिकल परीक्षा तैयारी के लिए मिलेगा अवसर

 चंडीगढ़
 सरकारी स्कूलों के मेधावी छात्रों को इंजीनियरिंग और मेडिकल संस्थानों में प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए संचालित सुपर-100 में सरकार ने 100 सीटें और बढ़ा दी हैं। दाखिलों के लिए आवेदन वीरवार से शुरू हो गए। 14 और 19 को जुलाई को प्रवेश परीक्षाएं होंगी तथा 25 जुलाई से कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी।

शिक्षा निदेशालय की ओर से सुपर-100 की नई 100 सीटों पर होने वाले दाखिले को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को सुपर-100 के लिए होनहार विद्यार्थियों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं।

अभ्यर्थी 12 जुलाई से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। पहले स्तर की प्रवेश परीक्षा 14 जुलाई को होगी, जिसका परिणाम 17 जुलाई को घोषित होगा। पहले चरण में सफल अभ्यर्थी 19 जुलाई को होने वाली दूसरे स्तर की परीक्षा में शामिल होंगे। दूसरे चरण का परिणाम 23 जुलाई को जारी किया जाएगा।

अब सुपर-100 में सीटों की संख्या 500 से बढ़कर 600 हो गई है। प्रदेश में कुरुक्षेत्र जिले के बारना गांव में सुपर-100 में चयनित विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है।

मुख्यमंत्री की वर्ष 2026-27 के बजट में सुपर-100 कार्यक्रम के तहत 100 अतिरिक्त सीटें बढ़ाने की घोषणा की थी। स्कूल मुखियाओं को हिदायत दी गई है कि पात्र विद्यार्थियों की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी योग्य छात्र इस अवसर से वंचित न रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments