Friday, July 10, 2026
Google search engine
Homeराज्यपंजाब'दोआबी का बंदा है, सबक सिखाओ' विवाद के बाद कार्रवाई, मोहाली में...

‘दोआबी का बंदा है, सबक सिखाओ’ विवाद के बाद कार्रवाई, मोहाली में निहंग जसदीप समेत 10 के खिलाफ FIR

मोहाली 
पंजाब के मोहाली स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा सिंह शहीदां, सोहाना में करीब 10 दिन पहले हुए हंगामे और मारपीट के मामले में सोहाना पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने निहंग जसदीप सिंह, राणा बब्बर, जसमीत सिंह और 7-8 अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता में मामला दर्ज। 

क्या है पूरा मामला?
शिकायतकर्ता परमजोत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह गांव मौली बैदवान में काम करता है। 28 जून को वह सोहाना स्थित गुरुद्वारा सिंह शहीदां में माथा टेकने गया था। उस समय उत्तराखंड के करनप्रयाग मामले में जमानत पर रिहा होकर पंजाब लौटे निहंग सिंहों के स्वागत में एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था।

'दोआबी का बंदा है, सबक सिखाओ'
शिकायत के मुताबिक, जब निहंग जसदीप सिंह गुरुद्वारे से बाहर आ रहे थे, तो उन्होंने उसे देखकर अपने निहंग साथियों से कहा, "यह दोआबी का बंदा है, इसे सबक सिखाओ।" इसके तुरंत बाद कुछ निहंग सिंहों ने जैकारे लगाने शुरू कर दिए और उसे बेरहमी से मारपीट की।

अस्पताल में कराया गया था भर्ती, जांच के बाद कार्रवाई
इस हमले में परमजोत गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। सोहाना पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की गई। जांच के आधार पर बीएनएस (BNS) की धाराओं 115(2), 190, 191(3) और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आगे की कार्रवाई जारी है।

कानूनी लड़ाई जारी, आरोपी को जेल भेजकर रहेंगे

मोहाली के गुरुद्वारा साहिब में युवक की पिटाई के मामले को लेकर निहंग भगत सिंह दुआबी ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने दावा किया कि जसदीप के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि मामले में कानूनी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वीडियो में भगत सिंह दुआबी ने आरोप लगाया कि निहंग जसदीप ने अपनी कथित अश्लील हरकतों को छिपाने के लिए गुरुद्वारा साहिब के अंदर एक युवक पर कृपाण से हमला किया था। उन्होंने कहा कि अब उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू हो चुकी है और मामले को अदालत तक ले जाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि संविधान और कानून के तहत पूरी मजबूती से लड़ाई लड़ी जाएगी और आरोपी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

पूरे पंथ की मर्यादा को पहुंची ठेस
दुआबी ने कहा कि जिस युवक पर हमला हुआ, वह एक आम युवक था और धीरे-धीरे सिखी से जुड़ रहा था। उन्होंने दावा किया कि जसदीप ने सिर्फ एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे पंथ और सिख बाने की मर्यादा को ठेस पहुंचाई है।

सहयोग करने वालों का जताया आभार
उन्होंने दावा किया कि मामले में और गंभीर धाराएं जोड़ने को लेकर चर्चा चल रही है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक जसदीप को जेल नहीं भेज दिया जाता। वीडियो में दुआबी ने इस मामले में सहयोग करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने संगठनों, जत्थेदारों और संगत का आभार जताते हुए कहा कि सभी के सहयोग से कानूनी लड़ाई आगे बढ़ाई जाएगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments